ज्यादा दुकान चलने से जलते थे पड़ोसी! दुकानदार पर बरसाए लात-घूंसे, पुलिस के पास पहुंचा CCTV Video

Bulandshahr News: बुलंदशहर से एक मामला सामने आया है, जहां पर एक दुकानदार की पिटाई कर दी गई। इस शख्स की सिर्फ इतनी गलती थी कि उसका बिजनेस अच्छा चल रहा था।

Bulandshahr News

Bulandshahr News: कुछ दिन पहले हरदा से एक मामला सामने आया था, जहां पर एक दुकान को जला दिया गया था। इस दुकान को जलाने का कारण दूसरे लोगों की जलन थी। ऐसा ही एक मामला बुलंदशहर से सामने आया। जहां पर एक दुकानदार की बाप-बेटे ने दुकान में घुसकर पिटाई कर दी। इस घटना का CCTV वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स मारपीट कर रहा है और दूसरा साथ में खड़ा तमाशा देख रहा है।

पड़ोसी दुकानदार ने की पिटाई

कहते हैं न किसी की कामयाबी को देखकर लोगों को जलन हो जाती है। ऐसा ही एक मामला बुलंदशहर से भी सामने आया है। जहां पर एक दुकानदार की दूसरे दुकानदार ने पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक, इस शख्स की पिटाई बिजनेस कॉम्पिटिशन के चलते की गई है। पीड़ित दुकान ने मारपीट कर जान से मारने की कोशिश करने का भी इल्जाम लगाया है। इसके अलावा 16000 रुपये लूटने के मामले में FIR दर्ज कराई गई है।

बाप-बेटे ने की पिटाई

पिटाई का जो वीडियो सामने आया हैस वह दुकान में लगे CCTV से लिया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि दुकानदार अपनी दुकान में आराम से बैठा हुआ है। तभी अचानक से दुकान में दो लोग आते हैं। उनमें से एक आते ही दुकानदार को पीटने लगता है। वहीं, साथ में आया दूसरा शख्स खड़े हुए सब देख रहा है। इस दौरान दुकान का सारा सामान इधर इधर बिखर जाता है। मारपीट को रोकने के लिए तीसरा शख्स लगातार कोशिश कर रहा है। आरोपियों पर मारपीट, जान से मारने और 16000 रुपये लूटने के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।


बताया जा रहा है कि 4 दिन से इस घटना पर गुलावठी थाना पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया था। पीड़ित ने जब SSP को वीडियो दिखाया, जिसके बाद SSP ने FIR करने का आदेश दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ