---विज्ञापन---

‘चोली के पीछे क्या है’ गाने पर दूल्हे ने किया डांस, दुल्हन के पिता ने रद्द कर दी शादी

Delhi Wedding Cancelled :  दिल्ली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स को अपनी शादी में नाचना भारी पड़ गया है। दूल्हे ने एक बॉलीवुड गाने पर डांस किया था।

---विज्ञापन---

Delhi Wedding Cancelled :   राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स को अपनी शादी में बॉलीवुड गाने पर डांस करना महंगा पड़ गया। लड़के से उसकी दुल्हनिया नहीं बल्कि दुल्हनिया के पिता खफा हो गए। उन्हें समझाने की तमाम कोशिश हुई लेकिन वह शादी रद्द करने पर अड़ गए और इसके बाद ये शादी होते-होते रह गई।

शादी नई दिल्ली में होने वाली थी। जानकारी के अनुसार, दूल्हे से उसके दोस्तों ने डांस करने के लिए कहा। जब दूल्हा डांस करने के लिए खड़ा हुआ तो बॉलीवुड का मशहूर गाना ‘चोली के पीछे क्या है’ बजने लगा। दूल्हा दोस्तों के साथ इस गाने पर डांस करने लगा। कई मेहमानों ने भी दूल्हे को डांस करता देख उसका हौसला बढ़ाया लेकिन दुल्हन के पिता को ये बिलकुल पसंद नहीं आया।

---विज्ञापन---

लड़की के पिता ने कहा कि दूल्हे का डांस करना बिलकुल ठीक नहीं था इसलिए उन्होंने तुरंत इस शादी को रोकने का ऐलान कर दिया। दुल्हन के पिता ने कहा कि दूल्हे का व्यवहार उनके परिवार के मूल्यों का अपमान करने वाला है। पिता की बातें सुनकर दुल्हन रो पड़ी। दुल्हन ने अपने पिता को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने।

यह भी पढ़ें : क्या महाकुंभ में 144 साल के बाबा ने ली समाधि? अंतिम दर्शन का वीडियो हो रहा वायरल

---विज्ञापन---

रोती हुई दुल्हन ने अपने पिता से कहा कि यह सब मजाक चल रहा था लेकिन पिता ने एक भी ना सुनी। शादी रोके जाने के बाद भी दुल्हन के पिता का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने अपनी बेटी से साफ कह दिया है कि दूल्हे के परिवार वालों से किसी तरह का रिश्ता ना रखा जाए।

यह भी पढ़ें : कुंभ मेले में व्यक्ति ने की शर्मनाक हरकत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

हालांकि यह कोई पहली शादी नहीं है जो शादी के दिन ही रद्द हुई हो। पिछले साल दिसंबर में उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक दूल्हे ने खाना परोसने में देरी होने के कारण अपनी शादी रद्द कर दी थी । उसी दिन बाद में उसने अपनी चचेरी बहन से शादी कर ली।

First published on: Feb 02, 2025 01:28 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola