Maha Kumbh में टूटा साधु का कहर, शख्स पर Non Veg खाने का आरोप

Maha Kumbh Viral Video : सोशल मीडियो पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक साधु एक शख्स की पिटाई कर रहा है। बताया जा रहा है कि शख्स पर मुर्गा खाने का आरोप था।

Mahakumbh VIral Video

Maha Kumbh Viral Video : एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक साधु एक शख्स की पिटाई करता दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो महाकुंभ का है। यहां एक साधु खाना खा रहे शख्स पर बुरी तरह भड़क गया और जमकर पिटाई की। वहां मौजूद कुछ अन्य लोगों ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

वीडियो शेयर कर दावा किया गया है कि मामला प्रयागराज के महाकुंभ का है। वीडियो में लोगों को बोलते साफ सुना जा सकता है कि ये तीर्थ जगह है, क्या ये मुर्गा खाने की जगह है? पीछे बड़े-बड़े पांडाल और रेतीली जगह दिखाई दे रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि खाने का सामान नीचे बिखरा हुआ है और एक महिला बाबा से छोड़ देने की अपील कर रही है।

विज्ञापन

वीडियो में लोग यह भी कह रहे हैं कि शख्स शराब के नशे में है। वहीं इतनी देर में बाबा ने शख्स की पिटाई करके उसका टेंट तोड़ दिया और सामान को बिखेर दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस बाबा पर FIR होनी चाहिए जितना हिंदू बाबा हैं उतना ही वो व्यक्ति हैं जिसे मारा जा रहा है। देश आजाद हैं और देश में संविधान लागू है। रही बात आस्था की तो उस मूर्ख को समझाया जा सकता था, शर्मिंदा किया जा सकता था लेकिन हिंसा क्रूरता करना कतई अच्छा नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि एक बाबा कह रहा था कि उसने मरे हुए इंसान को खाया है, उस पर कोई कार्रवाई नहीं करते।

विज्ञापन

एक अन्य ने लिखा कि पिछड़े समाज का रहा होगा, महाकुंभ से थोड़ी दूर पर वह कुछ बनाकर खा रहा होगा। माना कि उसकी गलती होगी लेकिन उसे समझाकर दूर भगाया जा सकता था। एक ने लिखा कि बाबा पर भी कार्रवाई होनी चाहिए और इस शख्स पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ