Weather Update: छतरी रखें साथ…, छटेगी धूप होगी बारिश; 28 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच बारिश का IMD ने दिया अलर्ट

Weather Update for Next 7 Days: IMD के अनुसार उत्तर भारत में जलवायु परिवर्तन के कारण अक्टूबर 2025 के मौसम उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. लोगों को सलाह है कि यात्रा करने वाले लोग छतरी साथ रखें और अपने हाइड्रेशन पर ध्यान दें.

weather forecast next 7 days, Delhi NCR weather, kya rehega agle 7 din ka mausam, aaj ka mausam, IMD Alert, Delhi NCR, Uttar Pradesh

अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम

Weather Update for Next 7 Days: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में मानसून की विदाई के बाद गर्मी का सिलसिला जारी है. उत्तर प्रदेश, हरियाणा और अमृतसर समेत अलग-अलग राज्यों में अगले सात दिनों में (Kya Rehega Aagle 7 Din Ka Mausam) हल्की बारिश होने की उम्मीद है. आइए जानते हैं कि 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक अगले कुछ दिनों में मौसम कैसा रहेगा.

विज्ञापन

पड़ा कोहरा, 29 सितंबर को तापमान में आएगी गिरावट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अगले सात दिनों में मौसम मिलाजुला रहने की संभावना हैं. यहां 27 सितंबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. आज तड़के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिल था. 28 सितंबर को दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गुरुग्राम के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है. यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इसके बाद 29 सितंबर को तापमान में मामूली गिरावट आएगी, इस दिन मैक्सिमम तापमान 34 डिग्री तक रहने की संभावना है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में बारिश खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद

यूपी में गोरखपुर और वाराणसी में अगले सात दिनों में मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है, जिससे यहां खरीफ फसलों को फायदा होगा. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा, यहां तापमान 31 से 36 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है. इसके अलावा लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

बिहार में चुनाव के माहौल के बीच बढ़ेगा तापमान

बिहार के पटना और गया में अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. यहां 27 से 29 सितंबर के बीच अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की उम्मीद है. 30 सितंबर के बाद यहां कुछ जिलों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं. जबकि राज्य के उत्तरी हिस्सों में तूफानी हवाओं के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है.

विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन का दिखेगा असर, हाइड्रेशन पर दें ध्यान

हरियाणा के कुछ जिलों में 29 सितंबर को हल्की बौछारें हो सकती हैं. इसके अलावा राजस्थान में जयपुर और जोधपुर जैसे रेगिस्तानी इलाकों में पारा अधिक रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके अलावा पंजाब के अमृतसर में तापमान 32-35 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि मध्य प्रदेश के भोपाल में हल्की बारिश के साथ 33 डिग्री का मौसम बनेगा. IMD के अनुसार उत्तर भारत में जलवायु परिवर्तन के कारण अक्टूबर 2025 के मौसम उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. लोगों को सलाह है कि यात्रा करने वाले लोगों को छतरी साथ रखने और हाइड्रेशन पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ