Weather Today: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बिगड़ेगा मौसम का मूड, इन राज्यों में होगी बारिश

Weather Today

Delhi NCR Weather Update

विज्ञापन

Weather Today: आज से फरवरी महीने का दूसरा सप्ताह चल रहा है और अपने मिजाज के मुताबिक पूरे उत्तर भारत के मौसम के मूड में तेजी बदलाव होता दिखाई दे रहा है। उत्तर भारत के कई इलाकों में लोगों सर्दी से राहत मिलनी शुरू हो गई है। इसके साथ ठंड अब विदाई की ओर तेजी से अग्रसर है। दिन में धूप निकलने के कारण धीरे-धीरे लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का एहसास होने लगा है, हालांकि रात के तापमान में कमी देखी जा रही है। इसके साथ ही पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में अभी भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।

हालांकि मौसम विभाग (India Meteorological Department ) की माने तो ठंड अभी पूरी तरह से नहीं गई है। IMD के अनुसार 10 फरवरी तक उत्तर-पश्चिम भारत के न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

Advertisment

मौसम विभाग (MID) के मुताबिक आज और शुक्रवार को हिमालय के ऊंचाई वाले पहाड़ों पर बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हो सकती है। दरअसल पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में आज एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देने वाला है।लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और बारिश की तीव्रता बढ़ भी सकती है। वहीं हिमालयी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आज और कल कई मैदानी इलाकों में बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

वहीं दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहाना बना हुआ है। उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही हवाओं ने यहां के मौसम को खुशनुमा बना दिया है। आज और शुक्रवार को यहां बादलों की हल्की आवाजाही देखी जा सकती है। यहां आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इसके साथ आने वाले दिनों में धीरे-धारे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज जा सकती है।

विज्ञापन

इस बीच सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में आज हल्की बारिश और हिमपात के आसार बनते नजर आ रहे हैं। जबकि असम, मेघालय, मणिपुर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ