Weather Update : खुशखबरी, मॉनसून का इंतजार खत्म! हिट वेव के बीच आज यहां-यहां होगी बारिश
Edited By Pankaj Mishra

Weather Update
Edited By Pankaj Mishra

Weather Update
Weather Update : मौसम के मोर्चे पर देशवासियों के लिए अच्छी खबर है। मॉनसून का इंतजार आज खत्म हो सकता है। अब से कुछ घंटों बाद मॉनसून केरल में दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक भारत में मॉनसून की एंट्री को लेकर तमाम परिस्थितियां अनुकूल हैं। दक्षिण अरब सागर के ऊपर पछुआ हवाओं की स्थिति अच्छी बनी हुई है। दक्षिण पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप और केरल के तटों को कवर करने वाले इलाकों बादल छाए हुए हैं। ये तीनों ही परिस्थितियां मॉनसून के लिए बिल्कुल अनुकूल माने जाते हैं।
इस बीच देश के उत्तर भारत के मैदान इलाकों में आज भी मौसम मिजाज तल्ख रहने के आसार है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में तापमान के चढ़ते पारे और चिलचिलाती गर्मी ने आम लोगों परेशान कर रखा है। दिल्ली-एनसीआर में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। वहीं कुछ राज्य में तो तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक पहुंच सकता है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और लू चलने की आशंका है।
Warning of the day.#India #IMD #heatwave #weather #WeatherUpdate @DDNewslive @moesgoi @airnewsalerts @ndmaindia pic.twitter.com/jOsSj57Elt
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 7, 2023
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक देश के कई इलाकों में तापमान के पारे में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। एमआईडी के अनुमान के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों में कई इलाकों में तापमान का पारा अभी और ऊपर चढ़ सकता है। जिससे कई जगहों पर अगले कुछ दिनों तक हिट वेव की स्थिति बनी रह सकती है।
एमआईडी के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। जबकि, मध्य भारत के कई इलाकों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही बिहार, पश्चिमी बंगाल, झारखंड और तेलंगाना समेत कई जगहों पर तीन से चार दिनों तक हिट वेव का प्रकोप जारी रह सकता। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा और बारिश होगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। तमिलनाडु, रायलसीमा, कर्नाटक और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दक्षिण महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तरी पंजाब और सिक्किम में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही राजस्थान में धूल भरी आंधी की गतिविधियों के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: