Weather Update: नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ एक्टिव, 10 से ज्यादा राज्यों आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश

Weather Update

Weather Update: फरवरी महीने में जहां गर्मी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, वहीं मार्च में बारिश ने दुश्वारियां बढ़ा दी। मार्च महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है लेकिन अभी भी कई जगहों पर बारिश की संभावना है। आज रात के एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है जिसके कारण मध्य एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा और हिमपात होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक नया वेदर सिस्टम के विकसित (Weather Update) होने के कारण अगले तीन दिनों कुछ राज्यों इलाकों में बादल गरजने के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने किसान भाइयों से अपील की है कि वो अपनी काटकर रखी गई फसलों को पहले सुरक्षित जगह पर रख लें। साथ ही बिजली कड़कने के दौरान खेतों में काम करने से बचें।

और पढ़िए – Karnataka Elections 2023 Dates: कर्नाटक में बजा चुनावी बिगुल; 10 मई को वोटिंग, 13 को रिजल्ट

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण (Weather Update) कई जगहों बादल गरजने, आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। 30 मार्च को इस पश्चिमी विक्षोभ को असर ज्यादा रहेगा। वहीं 31 मार्च तक बारिश के साथ तेज हवाएं और ओले भी गिर सकते हैं।

जम्मू कश्मीर में बनें ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण (Weather Update) पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। वहीं झारखंड, बिहार, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई और इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। जबकि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन का तापमान बढ़ोतरी के आसार हैं।

और पढ़िए – Science Tech: इसरों के इन छह मिशन से भारत बनेगा अंतरिक्ष महाशक्ति

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात संभव है। बाकी पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, दक्षिण तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश हो सकती है।

देश के उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। 29 मार्च से पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश और हिमपात शुरू होगा और उसके बाद बढ़ेगा। 30 मार्च की शाम से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश और गरज के साथ बौछारें शुरू हो जाएंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ