Weather Forecast: इन राज्यों में आज जमकर होगी बारिश, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast Today; मौसम विभाग के मुताबिक, आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में बारिश होगी। कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। विभाग ने बताया कि आज 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

weather forecast today Delhi NCR aaj ka mausam kaisa rahega

Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा?

Weather Forecast Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज से 19 मार्च के दौरान पूर्वी और मध्य भारत में गरज के साथ हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है।  इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।  विभाग के मुताबिक, कुछ राज्यों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। आइए, जानते हैं कि देश में आज मौसम कैसा रहेगा…

विज्ञापन

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में होगी बारिश

IMD के मुताबिक, एक ट्रफ रेखा उत्तरी ओडिशा से पूर्वी विदर्भ तक बनी हुई है। इससे आज से  20 मार्च के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

विज्ञापन

विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि होने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, 17 और 18 मार्च को विदर्भ और 18 और 19 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है। 15 और 16 मार्च, 2024 को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन

आज कहां-कहां होगी बारिश?

IMD के मुताबिक, 16 से 20 मार्च के दौरान तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं, 15-21 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 मार्च की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इससे 20 और 21 मार्च को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन

इन राज्यों में हुई बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई थी। इसके साथ ही, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, केरल और माहे में शुक्रवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ