Weather Forecast Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज देश के कई राज्यों में बारिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा, कुछ जगहों पर बर्फबारी और ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा आज मौसम का मिजाज, आइए जानते हैं...
आज कहां-कहां होगी बारिश?
IMD के मुताबिक, आज, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा या बर्फबारी देखने को मिलेगी। इस दौरान आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा, असम, मेघालय और ओडिशा में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
IMD के मुताबिक, आज से 19 मार्च के दौरान झारखंड, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, केरल, माहे, रायलसीमा, तमिल नाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 5 दिनों के दौरान गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Shani Dev: 9 महीनों के बाद भी इन 5 राशियों पर शनि देव की रहेगी बुरी नजर, 3 राशि के लोग काटेंगे चांदी