दिल्ली-NCR में बरसे बादल, अलग-अलग इलाकों में बारिश, जानें IMD का अलर्ट

Delhi weather update: दिल्ली में 20 फरवरी को बादल छाए रहेंगे। उत्तर भारत के उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 20-21 फरवरी को तेज बारिश और ओले पड़ने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार हिमालयन रीजन पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस हुई है। जिससे दिल्ली और आसपास के राज्यों में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जो अगले कुछ दिन तक जारी रहेंगी।

Weather Update

Delhi weather update: दिल्ली-एनसीआर में देर रात बारिश होने से मौसम सुहाना बन गया है। यहां दिनभर सूरज बादलों से लुकाछिपी करेगा। मौसम विभाग के अनुसार यहां पूर्वी दिल्ली, साउथ दिल्ली समेत अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। यहां दिनभर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में तेज हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन

चलेंगी ठंडी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा था। यहां दिनभर तेज हवाएं चलीं। जानकारी के अनुसार सबसे कम तापमान लोधी रोड पर 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। अगले  कुछ दिन दिल्ली और आसपास के एरिया में बारिश होने का अनुमान है। मौमस विभाग के अनुसार हिमालयन रीजन पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र में ठंडी हवा चल रही है, जो अगले कुछ दिन जारी रहेगी।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में ठंडी हवा और उत्तराखंड में पड़ेंगे ओले

मौसम विभाग के अनुसार 20 फरवरी को उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओले पड़ने और तेज बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 21 और 22 फरवरी को बिजली कड़केगी और तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में करीब 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की आशंका है।

विज्ञापन

कश्मीर में बारिश होगी

मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में येलो अलर्ट है। यहां लोगों को बारिश के लिए अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा अगले दो दिन कश्मीर के बारामूला, शोपियां और गुजेज समेत अलग-अलग इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। जिससे दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में ठंडी हवा चलगी। कश्मीर में बर्फबारी के चलते प्रशासन ने लोगों से अगले कुछ दिन NH-44 से परहेज करने की सलाह दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ