हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Weather Forecast: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast Today: मौसम विभाग ने कहा कि आज यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश होगी। इसके साथ ही, कुछ राज्यों में तेज आंधी चल सकती है।

विज्ञापन
Weather Forecast: आज कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast Today : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज (11 फरवरी) और 12 फरवरी के दौरान मध्य भारत में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, पूर्वी भारत में 12-14 फरवरी के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है। IMD के मुताबिक 11-14 फरवरी के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने के साथ हल्की तीव्रता वाली आंधी आने की संभावना है। इसके अलावा, तेलंगाना में हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है।

यूपी-बिहार में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 12-14 फरवरी के दौरान दक्षिण उत्तर प्रदेश और दक्षिण बिहार में छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना है। विभाग ने बताया कि अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन

हिसार में दर्ज किया सबसे कम तापमान

IMD के मुताबिक, उत्तरी मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5-10°C के बीच है। क्षेत्र के कई हिस्सों में यह सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस नीचे है। विभाग के मुताबिक, 10 फरवरी को सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस हरियाणा के हिसार में दर्ज किया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 22 साल पहले गायब हुआ ‘बेटा’ निकला फ्रॉड; साधु के भेष में आया था नफीस

इन राज्यों में जारी है शीतलहर

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, दक्षिण बिहार, उत्तरी झारखंड और उत्तरी गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति देखी गई। हालांकि, आने वाले समय में लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज कुहासा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले हफ्ते तक ऐसी ही स्थिति रहेगी।

यह भी पढ़ें: थोड़े पतले हो जाइए महाराज… नगालैंड के छोटी आंखों वाले मंत्री तालाब में फंसे तो यूजर्स ने लिए मजे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola