Weather Forecast: सुबह-शाम शीतलहर, दोपहर में सूरज की 'तपन', अभी करवट बदलेगा मौसम, पढ़ें IMD का अलर्ट

IMD Weather Forecast Latest Update: सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में गर्मी का अहसास, लेकिन अभी मौसम करवट बदलने वाला है। जानें क्या कहता है IMD का अलर्ट?

Weather Update

IMD Weather Forecast Latest Update: देश में सर्दी का मौसम अब जाने की राह पर है। हालांकि सुबह-शाम शीतलहर हल्की ठिठुरन का अहसास करा रही है। वहीं दिन में अच्छी धूप खिलने से सूरज की तपन का अहसास भी हो रहा है।

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चूंकि सुबह-शाम ज्यादातर लोग घरों में होते हैं, ऐसे में दोपहर में धूप के समय कहीं बाहर जाने पर अब ज्यादा कपड़े पहनने की जरूरत महसूस नहीं हो रही।

विज्ञापन

शनिवार सुबह दिल्ली-NCR में हल्का कोहरा था, लेकिन सूर्यदेव जाग गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने चेताया है कि अभी मौसम करवट बदलेगा। देश के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

विज्ञापन

13 फरवरी से बदल जाएगा मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 13 फरवरी से देशभर में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। आज शनिवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने का अनुमान है। 11 से 13 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 24 से 25 और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।

12 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और ठंडक का अहसास होगा। 13 फरवरी को घने बादलों के साथ ठंडी हवाएं चलने के आसार हैं। 14 फरवरी को दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। उत्तर पूर्वी हवाएं चल सकती हैं, जिससे मध्य महाराष्ट्र के उत्तरी भागों, दक्षिण पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

देश के इन राज्यों में बारिश होने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 10 से 14 फरवरी के बीच हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में आज और कल बारिश होने के आसार हैं। ओडिशा में अगले 2 दिन में बादल बरस सकते हैं। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में 12 से 15 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल में भी 13 से 15 फरवरी के बीच पानी बरस सकता है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को ठिठुरन का अहसास होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ