थोड़े पतले हो जाइए महाराज... नगालैंड के छोटी आंखों वाले मंत्री तालाब में फंसे तो यूजर्स ने लिए मजे

Temjen Imna Alog VIDEO: तेलंगाना के मंत्री तेमजीन इमना अलांग का तालाब में फंसने का एक वीडियो सामने आया है, जिस पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं।

temjen imna along trapped in pond

नगालैंड के मंत्री Temjen Imna Along के तालाब में फंसने का वीडियो आया सामने (फोटो-एक्स)

Nagaland Minister Temjen Imna Alog VIDEO: नगालैंड के पर्यटन और उच्च शिक्षा मंत्री तेमजेन इमना अलांग अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनसे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया जा रहा है। अब तेमजेन इमना ने एक वीडियो को शेयर किया है, जिस पर यूजर्स ने खूब मजे लिए। इस वीडियो में वे तालाब में फंसे हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

‘आज जेसीबी का टेस्ट था’

विज्ञापन

दरअसल, तेमजिन इमना अलांग ने 10 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- आज जेसीबी का टेस्ट था। तेमजिन ने एक नोट लिखते हुए कहा कि यह सब एनसीएपी रेटिंग के बारे में है, गाड़ी खरीद से पहले एनसीएपी रेटिंग जरूर देखें, क्योंकि ये आपके जान का मामला है !!

विज्ञापन

‘मैं बहुत बड़ी मछली हूं’

वीडियो में आप देख सकते हैं कि नगालैंड के मंत्री तेमजेन इमना एक तालाब में फंस गए हैं। एक व्यक्ति उन्हें निकालने की कोशिश करता है, लेकिन सफल नहीं हो पाता। हालांकि, बाद में, तेमजेन तालाब से बाहर निकलने में सफल हो जाते हैं। तालाब से बाहर निकलने के बाद तेमनजेन इमना ने कहा कि मैं बहुत बड़ी मछली हूं। पता नहीं था कि तालाब इतना बड़ा होगा। वीडियो में कुछ लोगों को तालाब में मछली पकड़ते हुए देखा जा सकता है, जिन्हें तेमजेन कुर्सी पर बैठकर देख रहे हैं। उनके पीछे एक जेसीबी भी नजर आ रहा है।

विज्ञापन

यूजर्स ने जमकर लिए मजे

तेमजेन इमना अलांग के वीडियो पर यूजर्स ने जमकर मजे लिए। मिस्टर सिन्हा ने कहा- यू आर सो कूल। अजय गौतम ने कहा- बुलडोजर का अच्छा प्रमोशन किया गया है। बुलडोजर ले आइए, सर जी को पानी से बाहर निकालने में मदद हो जाएगी। शुभम कुमार सिंह ने कहा- पतला होइए महाराज।

विज्ञापन

‘जमीन से जुड़े नेता हैं तेमजेन इमना अलांग’

विज्ञापन

शिवम ने कहा- हमें अपने देश में उनके जैसे राजनेताओं की जरूरत है। इस वीडियो को देखकर एक पल के लिए भी आपको ऐसा नहीं लगेगा कि वह भारत के सबसे बड़े राजनेताओं में से एक हैं। इसके बजाय, आप एक आम आदमी की तरह महसूस करेंगे, जो अपने लोगों के साथ आनंद ले रहा है। वह जमीन से जुड़े नेता हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ