तूफान-बारिश-बर्फबारी का अलर्ट! दिल्ली समेत 13 राज्यों के लिए चेतावनी, पढ़ें IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में बारिश होने से सूखी ठंड पड़ रही है। जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त है। तूफानी हवाओं के साथ बारिश, बर्फबारी होने का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। घना कोहरा छाने की भी चेतावनी है।

Delhi NCR Rain | Monsoon 2025 | IMD Alert

दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में आज भी बारिश का दौर जारी है।

Weather Forecast IMD Update: देशभर में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कहीं बारिश, कहीं बर्फबारी, कहीं घने कोहरे तो कहीं शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त है। दिल्ली में 2 दिन की बारिश से 101 साल का और राजस्थान के अजमेर में 14 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। दिल्ली में शुक्रवार को 41.2 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे पहले साल 1923 में दिल्ली में दिसंबर महीने में 24 घंटे में 75.7 मिलीमीटर बारिश हुई थी। घने कोहरे से दिल्ली से चलने वाली 14 ट्रेनें लेट हैं।

विज्ञापन

राजस्थान के अजमेर में दिसंबर महीने में पिछले 24 घंटे में 21.4 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई, जो पिछले 14 साल में सबसे ज्यादा है। UP के गाजियाबाद-मेरठ में बारिश-ठंड के चलते 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह हाईवे और मुगल रोड ब्लॉक है। श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर टूरिस्टों की गाड़ियां फंसी हैं। श्रीनगर एयरपोर्ट से फ्लाइटें कैंसिल हो गई हैं। हिमाचल प्रदेश में भी 4 नेशनल हाईवे और 319 सड़कें बंद हो गई है।

विज्ञापन

उत्तराखंड में चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट-लिपुलेख हाईवे ब्लॉक है। मनाली में 14 साल बाद 24 घंटे में 78 मिलीमीटर बारिश हुई। 100 से ज्यादा गांवों का संपर्क शहरों से कट गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 दिन देशभर में बारिश, बर्फबारी होने, घना कोहरा छाने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि दिल्ली-NCR में मौसम कैसा है और आगे देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन

अगले 7 दिन देश में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। पछुआ हवाएं चल रही हैं। दक्षिण हरियाणा के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हो रहा है। पश्चिमी हवाओं का की ट्रफ लाइन उत्तरी पंजाब से लेकर गुजरात और दक्षिण हरियाणा तक बनी हुई है। राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पूर्वी हवाओं की एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इन मौसमी परिस्थतियों के असर से पश्चिमी हिमालय में गरज चमकरी के साथ छिटपुट भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और आंतरिक महाराष्ट्र में आंधी तूफान के साथ बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। हवाओं की स्पीड 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ में तूफान के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। एक जनवरी से 6 जनवरी तक 2 ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं।

विज्ञापन

शीतलहर और घने कोहरे की भी चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, 30 और 31 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर से गंभीर शीतलहर चलने की संभावना है। 29 दिसंबर से 3 जनवरी के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और राजस्थान में भी शीतलहर चलेगी। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में कोल्ड डे रह सकता है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, उड़ीसा, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छा सकता है। हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ज़मीन पर पाला पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

जम्मू-कश्मीर में 31 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। 1 से 5 जनवरी तक कश्मीर में हल्की बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में शीतलहर और भारी बर्फबारी होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और किन्नौर में अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ