Weather Forecast: दिल्ली-NCR में चली ठंडी हवाएं, आंधी-तूफान-बारिश का अलर्ट, जानें कहां-कहां बरसेंगे बादल?

IMD Weather Forecast Update: मौसम करवट बदल रहा है। मार्च के पहले हफ्ते में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों और किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है। देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान आने के साथ बारिश होने और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। साथ ही लोगों को जाती सर्दी से बचाव करने को कहा गया है।

IMD Weather Forecast Rain Alert

उत्तर भारत में फिर बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।।

IMD Weather Forecast 28 February 2024: फरवरी खत्म हो रहा है और मौसम भी करवट बदल रहा है। दिल्ली-NCR में 2 दिन से चल रही हवाएं ठंडक का अहसास करा रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मार्च के पहले हफ्ते में मौसम बदलने के आसार जताए हैं।

विज्ञापन

एक से 3 मार्च तक आंधी-तूफान आने और बारिश होने की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने की संभावना है। तापमान 2 से 3 डिग्री गिरेगा। इसके बाद मौसम साफ रहने और तापमान में इजाफा होने का अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है। दूसरे हफ्ते से देशवासियों को गर्मी का अहसास होने लगेगा।

विज्ञापन

दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR में 2-3 दिन से सुबह के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं। मंगलवार सुबह घने बादल छाए रहे। हालांकि दिन में धूप खिल गई थी, लेकिन मंगलवार सुबह हुई हल्की बारिश से तापमान 15 डिग्री सेल्सियस हो गया था। भारत

विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, एक से 3 मार्च तक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर में गरज चमक के साथ बादल बरस सकते हैं।

चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान में ओले भी पड़ सकते हैं। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी होने को आसार हैं।

विज्ञापन

बारिश और बर्फबारी से किसानों को हो सकता नुकसान

देश के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने, ओले गिरने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। इन दिनों गेहूं, ज्वार, बजारा और चना की फसलें लगती हैं। आम और नींबू के पेड़ों से फल झड़ सकते हैं। इससे किसानों को फसलें खराब होने से और सब्जियों-फलों के महंगे होने से लोगों को नुकसान होगा।

विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आगामी 24 घंटे में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर या कैस्पियन सागर में उठाने वाला उष्ण कटिबंधीय तूफान है। इस तूफान के कारण भारत, पाकिस्तान, नेपाल आदि समुद्र से सटे देशों में बारिश और बर्फबारी होती है।

इसलिए किसानों को मौसम विभाग ने सलाह दी है कि वे हेलनेट आदि इस्तेमाल करके फसलों का बचाव करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ