Weather Forecast By IMD In Hindi : उत्तर भारत इस समय हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना कर रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि उत्तर भारत में अगले 4-5 दिन तक घने से बहुत घना कोहरा पड़ेगा और तेज शीतलहर चलने की संभावना है।
हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में आईएमडी ने 17 से 19 जनवरी तक ठंडे से गंभीर ठंडे दिन रहने की संभावना जताई है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है। पंजाब के कुछ हिस्सों में भी इस दौरान तेज ठंड पड़ने के आसार हैं।
19 जनवरी तक उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में तेज शीतलहर चलने का अनुमान जताया गया है। राजस्थान में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है।