---विज्ञापन---

देश angle-right

Ram Mandir के गर्भगृह का वीडियो वायरल, महंत करते दिखे पूजा, देखकर लोग बोले- राम आएंगे…

Ram Mandir Ayodhya Garbhagriha Video: अयोध्या राम मंदिर में रामलला के विराजमान होने के लिए जिस गर्भगृह में आसन बना है, उसकी वीडियो सामने आई है, जिसे देखकर आप भी भाव विभोर हो जाएंगे।

---विज्ञापन---

Ram Mandir Ayodhya Garbhagriha Video Viral: अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान धूमधाम से चल रहा है। इससे पहले राम मंदिर के गर्भगृह का वीडियो सामने आया है, जिसमें रामलला विराजमान होंगे। वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

आज निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास और पुजारी सुनील दास ने गर्भगृह की पूजा की, जिसका वीडियो ANI पर आया और आते ही वायरल हो गया। वीडियो देखकर लोग भाव विभोर हो गए और अपनी आस्था प्रकट करते हुए कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा कि राम आएंगे, आएंगे…राम आएंगे

---विज्ञापन---

 

मकराना संगमरमर से बना, खड़ी प्रतिमा होगी स्थापित

सूत्रों के मुताबिक, रामलला का आसन मकरानार संगमरमर से बना है, जिस पर रामलला की खड़ी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस आसन के नीचे 4 फीट ऊंचा सोने का सिंहासन है, जिस पर चारों भाई विराजमान होंगे। गर्भगृह में ही 14 सोने के दरवाजे लगे हैं। एक दरवाजा 12 फीट ऊंचा, 8 फीट चौड़ा है।

---विज्ञापन---

 

उद्घाटन-अनुष्ठान पर विवाद बेकार की बात

---विज्ञापन---

राम मंदिर बारे में बात करते हुए अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष, नृपेंद्र मिश्रा ने ANI से कहा कि अधूरे राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर जो विवाद चल रहा है, वह बेकार है। राम नाम में आस्था देखिए, न कि यह कि भाजपा ने बनवाया। राजनीतिक एजेंडा है। धर्म का मामला है, पूरे देश को एक होना चाहिए।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

मंदिर की पहली मंजिल पर राम दरबार बनेगा

नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि मुख्य मंदिर का जो ग्राउंड फ्लोर पर है, वह पूरा बन गया है। यहां गर्भगृह और 5 मंडप बने हैं। पहली मंजिल पर काम जारी है, जहां राम दरबार होगा। दूसरी मंजिल सिर्फ अनुष्ठान के लिए है, जहां हवन-यज्ञ आयोजित किए जाएंगे। पूरा मंदिर काफी खूबसूरत है और आने वाले समय में यह टूरिस्ट प्लेस भी बन सकता है।

First published on: Jan 17, 2024 03:48 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola