Weather Update: मानसून धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक विज्ञानियों के अनुसार, सितंबर के अंतिम सप्ताह में मानसून विदा हो जाएगा। इस बीच एमआईडी का कहना है कि जुलाई और अगस्त में झमाझम बारिश से महरूम रहे इलाकों में अगले कुछ दिनों बारिश हो सकती है। इसी कड़ी में IMD ने आज भी देश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताया है। आज भी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आज पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड के साथ-साथ बिहार के भी कुछ हिस्‍सों में बारिश होने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम के जानकारों के मुताबिक छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से एवं उसके आसपास ऊपरी भाग में चक्रवात एक्टिव है। दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इनके प्रभाव से पूर्वी मप्र के हिस्से में तेज बारिश का सिलसिला शुरू होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून ट्रफ अभी भी हिमालय में बना हुआ है, लेकिन अलग-अलग स्थानों पर बने वेदर सिस्टम के कारण नमी आ रही है, इससे प्रदेश में हल्की बारिश का दौर बना हुआ है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार लक्षद्वीप, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश संभव है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर क्षेत्र, गंगीय पश्चिम बंगाल, पश्चिम मध्य प्रदेश में छिटपुट बारिश हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ