Aaj Ka Mausam: धनतेरस और दिवाली पर इन राज्यों में होगी मुसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Aaj Ka Mausam
विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: देशभर में धनतेरस और दिवाली की तैयारी जोरों पर है। लेकिन देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ता हुआ दिख रहा है। आशंका जताई जा रही है कि धनतेरस, दिवाली और कालीपूजा के दिन देश के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा चलने की भी आशंका जताई जा रही है।

अभी पढ़ें Aaj Ka Mausam: दुर्गापूजा के बाद अब धनतेरस और दिवाली पर बारिश की काली साया, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Advertisment

दरअसल दक्षिण-पूर्व तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा कम दबाव का क्षेत्र आज गहरे दबाव में बदल सकता है जो दिवाली के दिन यानी 24 अक्टूबर को चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा और यहा 25 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तट पर पहुंच जाएगा। इसके कारण रविवार से ही नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड समेत कई तटीय राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।

चक्रवाती तूफान की आशंका को ध्यान में रखते हुए हालात से निपटने के लिए ओडिशा सरकार ने कई एहतियाती कदम उठाया है और राज्य में 23 से 25 अक्टूबर के बीच सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। राज्य ने तटीय इलाके के जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के लिए कहा है। इस बीच मौसम विभाग चक्रवाती तूफान को देखते हुए मछुआरों को पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में न जाने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात के दौरान हवा की गति 45 से 55 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

इस बीच मौसम विभाग ने आज भी महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में 25 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक आज पश्चिमी हिमालयी इलाकों में बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। हालांकि इसके बाद मौसम साफ होने के आसार हैं। इसके साथ ही आज
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ