Aaj Ka Mausam: अगले 5 दिनों तक इन राज्यों भारी बारिश का अलर्ट, सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Aaj Ka Mausam
विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले कई दिनों से बर्फबारी का दौर जारी है। इन इलाकों के पहाड़ बर्फ की सफेद चादरों से ढ़क गया है। इन इलाकों में तापमान पारा तेजी से नीचे आने लगा है। ऐसे में अनुमान है कि इसबार ठंड जल्द के दस्तक देगी के आसार हैं।

अभी पढ़ें –  इन 10 राज्यों में 3 दिनों तक होगी भारी बारिश, जानें- मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Advertisment

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इन राज्यों कई इलाकों में गुरुवार तक बारिश तो ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहने का अनुमान है।

इस बीच बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनता दिख रहा है जो इस हफ्ते के आखिरी तक चक्रवात में बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 से 36 घंटे के भीतर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पूर्व मध्य भाग के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है और 22 अक्टूबर की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के मध्य में यह दबाव का क्षेत्र बन सकता है।

चक्रवात की आशंका के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने 23 से 25 अक्टूबर के बीच सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। राज्य ने तटीय जिलों को अलर्ट पर रखा है। चक्रवात को देखते हुए मछुआरों को पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात के दौरान हवा की गति 45 से 55 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक इस चक्रवात बनने के बाद बंगाल से सटे राज्यों मसलन झारखंड, बिहार से लेकर ओडिशा तक के मौसम में बदलाव आ सकता है और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

एमआईडी ने 21 अक्टूबर के तक महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों बारिश की भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन

इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में 22 से 25 अक्टूबर को बारिश देखने को मिल सकती है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक , लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आंतरिक कर्नाटक में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। जबकि विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन

वहीं गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है। उत्तराखंड में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में हल्की बारिश संभावना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ