Weather Forecast: मानसून अब अपने अंतिम पड़ाव पर है लेकिन देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कई राज्यों बारिश का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना है।
अभी पढ़ें – महाराष्ट्र ATS को मिली बड़ी कामयाबी, 15 लाख के इनामी माओवादी नेता को हिरासत में लिया
दरअसल बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण अगले तीन दिनों तक पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कई इलाकों हल्की से भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग मछुआरों से गहरे समुद्र वाले इलाकों में नहीं जाने की अपील की है। इसके साथ ही असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय में भी वर्षा की संभावना है।
मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भी गरज के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। एमआईडी ने इन राज्यों में येलो अलर्ट भी जारी किया है। कोंकण, गोवा और दक्षिण गुजरात में भी बारिश की संभावना है।
दिल्ली में बारिश होने की वजह से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग ने दिन के समय दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और आमतौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। रविवार को दिल्ली और पड़ोसी क्षेत्रों में भी हल्की बारिश की संभावना है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी हो सकती है। मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तरी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
अभी पढ़ें – Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने बच्ची को पहनाया सैंडल, Social Media पर वायरल हुआ वीडियो
झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, शेष पूर्वोत्तर भारत, उत्तराखंड, दक्षिण गुजरात, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, हिमाचल प्रदेश और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
तिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
23 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
58 mins agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
3 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
4 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
4 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
4 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
12 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
12 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines