Weather Today: मौसम विभाग का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर, यूपी समेत इन राज्यों पर अगले तीन दिन भारी

Weather Update, Weather Update Today

Weather Today : नए साल 2023 के पहले दिन से ही उत्तर भारत के तमाम इलाकों में मौसम का मिजाज बेहद सर्द बना हुआ है। उत्तर भारत के पूरे मैदानी इलाकों में हाड़ कंपा देने वाले ठंड का प्रचंड प्रकोप जारी है। इस बीच मौसम विभाग की मानें तो अभी और कुछ दिनों तक लोगों को इस भीषण ठंड से राहत की उम्मीद नहीं हैं। साथ ही अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज और भी तल्ख हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में इस आज से अगले दो दिनों तक ठंड का प्रकोप अपने चरम पर रहेगा। जिसके कारण तापमान गिरकर और भी नीचे आ जाएगा।

मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक 17 और 18 जनवरी को दिल्ली-NCR में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। इस दौरान रात का तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे और गिर सकता है। लिहाजा आज से अगले 2 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर के लोगों को इस गलन वाली ठंड का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो 1 जनवरी 2021 के बाद सबसे कम तापमान है।

पहाड़ों से चल रही ठढ़ी हवाओं के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी और बढ़ गई है। पिछले एक महीने से कई जगहों पर शीतलहर के कारण हालत काफी गंभीर हैं। ठंड का आलम यह है कि लोग दिन में भी घर में कैद रहने को मजबूर हैं। गलन भरी भीषण ठंड के साथ घने कोहरे ने भी जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हड्डियों तक को कंपा देने वाली ठंड से सोमवार को लोग घरों के भीतर भी ठिठुरते रहे। अधिकतर जगहों पर लोगों को धूप का दिन भर इंतजार रहा।

अगले तीन से चार दिनों के दौरान मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरे, शीतलहर और कोल्ड-डे कंडीशन रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर में अगले 3 दिनों का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी मौसम का मिजाज अभी और खराब हो सकता है।

दिल्ली-एनसीआर समेत जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कई इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। जिससे लोगों का हाल बेहाल है। ऊपर धुंध और कहरे ने भी लोगों को मुसिबत में डाल रखा है। धुंध और कोहरे की वजह से कई जगहों पर सुबह के समय विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच जा रही है। जिससे आम जन-जीवन के साथ-साथ यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। कोहरे की मार सबसे ज्यादा लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ रही है। ट्रेनें भी लेट हो रही है तो हर दिन कई ट्रेनें रद्द भी हो रही है। इससे मुसाफिरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इन सबके बीच एकबार फिर से गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) के साथ बारिश की संभावना जतायी जा रही है। वहीं पहाड़ी इलाकों में पहले से ही कई जगहों पर तापमान का पारा गिरकर शून्य से नीचे यानी माइनस में पहुंच चुका है। पानी जम चुका है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि अगले 24 घंटों के दौरान, पूरे देश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। राजस्थान के कई हिस्सों, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति जारी रह सकती है। गुजरात और बिहार में कॉल वेव की स्थिति अपेक्षित है। हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक पाला पड़ सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ