Weather Forecast: अगले 3 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Aaj Ka Mausam
विज्ञापन

Weather Forecast: मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे कई राज्यों में कम होती जा रही है। हालांकि अब भी उत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कई राज्यों बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी ने आज से अगले तीन दिनों तक पहाड़ी राज्यों के मौसम में बड़ा बदलाव का अनुमान जताया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कई जगहों में आज से अगले 3 दिनों तक भारी जोरदार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

Advertisment

मौसम विभाग ने मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाके में आज बारिश की संभावना जताई है। इस सिलसिले में IMD ने कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज गुजरात के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की गयी है।

मौसम विभाग ने दक्षिण-पूर्वी बिहार में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी आज वर्षा का पूर्वानुमान है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज काले बादल छाए रहने के साथ-साथ बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कई इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है। इन राज्यों के कई जिलों में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश का यह दौर आज भी जारी रहने के आसार हैं।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक आज पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

शेष पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, तटीय कर्नाटक, केरल, उत्तराखंड और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दिल्ली, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ