हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Weakest Passports: सबसे कमजोर पासपोर्ट वाले देशों की सूची जारी, जानें भारत-पाकिस्तान कितने नंबर पर?

Weakest Passport of the World: दुनिया के सबसे कमजोर पासपोर्ट कौन-से हैं? सूची में भारत-चीन और पाकिस्तान कितने नंबर पर हैं? वीजा फ्री एंट्री पर देश में आने वाले टूरिस्टों की संख्या के आधार पर पासपोर्ट को रैंकिंग दी जाती है।

विज्ञापन
Indian Passport Rank in Henley Index 2025

Weakest Passport of the World: दुनिया के सबसे कमजोर पासपोर्ट कौन हैं? इनकी सूची सामने आई है, जिसमें 199 पासपोर्ट को रैंकिंग दी गई है। हालांकि भारत और चीन के पासपोर्ट दुनिया के 10 सबसे कमजोर पासपोर्ट की लिस्ट में शामिल नहीं हैं, लेकिन 199 सबसे कमजोर पासपोर्ट की सूची में 81वें और 62वें नंबर पर हैं।

दरअसल हेनले पासपोर्ट इंडेक्स दुनियाभर के देशों के पासपोर्ट को रैंकिंग देकर एक लिस्ट जारी करता है। वीजा फ्री एंट्री देने वाले देशों में टूरिस्टों की संख्या के आधार पर पासपोर्ट को रैंकिंग दी जाती है। साल 2024 की लिस्ट जारी हो गई है और इसमें भारत-पाकिस्तान और चीन भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि दुनिया के 10 सबसे कमजोर पासपोर्ट कौन-से हैं? भारत-चीन के अलावा लिस्ट और किस-किस देश के नाम हैं और वे कौन-से नंबर पर रैंक करते हैं?

यह भी पढ़ें:एक पासपोर्ट और 140 देश, भारतीयों के लिए सफर होगा आसान, 5 पॉइंट में जानें E-Passport के फायदे

विज्ञापन

दुनिया के टॉप 10 सबसे कमजोर पासपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान का पासपोर्ट दुनिया का सबसे कमजोर पासपोर्ट है और लिस्ट में 106 नंबर पर है। इस पासपोर्ट के साथ आप बिना वीजा के दुनिया के केवल 28 देशों की यात्रा कर सकते हैं। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में सीरिया का पासपोर्ट 105वीं रैंक के साथ दुनिया का दूसरा सबसे कमजोर पासपोर्ट है। इस पासपोर्ट के साथ आप बिना वीजा के केवल 29 देशों की यात्रा कर सकते हैं।

इराक का पासपोर्ट दुनिया का तीसरा सबसे कमजोर पासपोर्ट है। लिस्ट में इसका नंबर 104 है और इस पासपोर्ट के पास लोग बिना वीजा के 31 देशों की यात्रा कर सकते हैं। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान का पासपोर्ट दुनिया का चौथा सबसे कमजोर पासपोर्ट है। लिस्ट में यह 103 नंबर पर है और इस देश के पासपोर्ट के साथ लोग बिना वीजा के दुनिया के 34 देशों की यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:Passport बनवाना अब नहीं है मुश्किल, इन 13 जिलों के लोग आसानी से बनवा सकते हैं तत्काल पासपोर्ट

द हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, यमन लिस्ट में 102 नंबर पर है और दुनिया का 5वां सबसे कमजोर पासपोर्ट है। इस पासपोर्ट के साथ लोग बिना वीजा के 35 देशों की यात्रा कर सकते हैं। द हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, सोमालिया का पासपोर्ट दुनिया का छठा सबसे कमजोर पासपोर्ट है। लिस्ट में यह पासपोर्ट 101 नंबर है और इस पासपोर्ट के साथ लोग बिना वीजा के 36 देशों में घूम सकते हैं।

विज्ञापन

लीबिया और नेपाल के पासपोर्ट दुनिया के 7वें सबसे कमजोर पासपोर्ट हैं। दोनों पासपोर्ट की रैंक 100 है और इन दोनों देशों के पासपोर्ट के साथ लोग बिना वीजा के 40 देशों में सफर कर सकते हैं। फिलिस्तीन का पासपोर्ट दुनिया का 8वां सबसे कमजोर पासपोर्ट है। हेनले की लिस्ट में इसका नंबर 99 है और इस देश के पासपोर्ट के साथ लोग बिना वीजा के दुनिया के 41 देशों में जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:Passport Documents: अब पासपोर्ट बनवाने के लिए इन दस्तावेज का होना है जरूरी, नहीं तो…

विज्ञापन

द हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, 98वें नंबर पर बांग्लादेश और उत्तर कोरिया के पासपोर्ट हैं, जो दुनिया के 9वें सबसे कमजोर पासपोर्ट हैं। यदि आपके पास बांग्लादेश या उत्तर कोरिया का पासपोर्ट है तो आप बिना वीजा के 42 देशों की यात्रा कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola