Vivo मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कूदा चीन, भारत से कहा- हमारी कंपनियों के साथ भेदभाव न करें

Vivo money Laundering Case Update: Vivo के मनी लॉन्ड्रिंग केस में अब चीन की भी एंट्री हो गई है। मामले केा लेकर चीन ने भारत से एक खास अनुरोध भी किया है। 

image - 2023-12-25T183522.735

Vivo money Laundering Case Update, नई दिल्ली: चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo का मनी लॉन्ड्रिंग मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इस मामले में चीन भी कूद पड़ा है। चीन ने ED द्वारा गिरफ्तार किए गए Vivo के 2 चीनी कर्मचारियों को कांउसिलर सुरक्षा और सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। इसके साथ ही चीन ने अनुरोध किया है कि भारत उनकी कंपनियों के साथ भेदभाव न करें। इस मामले में ED ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

चीन ने किया भारत से अनुरोध

चीन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने इस बात की घोषणा की। माओ निंग ने अनुरोध करते हुए कहा कि भारत चीनी कंपनियों के साथ भेदभाव न करें। चीन सरकार इस मामले पर करीब से नजर रख हुए है। चीन की सरकार चीनी कंपनियों के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा करती रहेगी।

विज्ञापन

क्या है मामला?

बता दें कि ED ने 23 दिसंबर को Vivo-India के 3 अधिकारियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें कंपनी के CEO होंग ज़ुक्वान उर्फ ​​टेरी, चीनी नागरिक और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर हरिंदर दहिया शामिल थे। इन तीनों अधिकारियों को ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया है। इसके पहले ED ने इस मामले में मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल के एमडी हरिओम राय, चार्टर्ड अकाउंटेंट नितिन गर्ग, राजन मलिक और एक चीनी नागरिक गुआंगवेन उर्फ एंड्रयू कुआंग सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। फिलहाल सभी आरोपी ईडी की हिरासत में हैं।

विज्ञापन

कंपनी की टैक्स चोरी 

ईडी का आरोप है कि Vivo-India ने भारत में टैक्स बचाने के लिए सेल्स से हुई कमाई का आधा हिस्सा, जो 62,476 करोड़ रुपए है, को चीन में ट्रांसफर किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ