दारू देने से किया इनकार तो शराबी ने दुकान में लगाई आग, स्टाफ पर भी फेंका पेट्रोल, लाखों की संपत्ति खाक

Visakhapatnam Drunkard fire to wine shop: एक शराबी पर नशा इस कदर चढ़ गया कि उसने शराब की दुकान को ही आग के हवाले कर दिया। साथ ही गुस्से में आकर उसने कर्मचारियों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश भी की।

दारू देने से किया इनकार तो शराबी ने दुकान में लगाई आग, स्टाफ पर भी फेंका पेट्रोल, लाखों की संपत्ति खाक

Representative Image

Drunkard fire to wine shop after refused give liquor: विशाखापत्तनम में शराब देने से मना करने पर एक व्यक्ति ने वाइन शॉप में ही आग लगा दी। वैसे तो, दिवाली के मौके पर हो-हल्ला और हुड़दंग होना कोई नई बात नहीं है लेकिन, यहां एक शराबी पर नशा इस कदर चढ़ गया कि उसने शराब की दुकान को ही आग के हवाले कर दिया। साथ ही गुस्से में आकर उसने कर्मचारियों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश भी की, हालांकि वे वहां से बच निकले।

विज्ञापन

Shop sold for less than the reserve price, loss of Rs 12.30 crore to the government | रिजर्व प्राइस से कम में बिकी दुकान, शासन को 12.30 करोड़ रुपए का नुकसान - Dainik Bhaskar

विज्ञापन

शराब न मिलने से नाराज था आरोपी

दरअसल, यह मामला आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम का है। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दुकानदार ने उसे शराब देने से इनकार कर दिया था, इससे उसका पारा चढ़ गया। इस घटना को लेकर पोथिनमल्लय्या पालम इंस्पेक्टर राम कृष्ण ने बताया कि मधु नाम का एक व्यक्ति मदुरवाड़ा इलाके में एक शराब की दुकान पर आया, लेकिन दुकान बंद होने का समय होने के कारण दुकान के कर्मचारियों ने उसे शराब देने से मना कर दिया।

इससे आरोपी और कर्मचारियों के बीच में बहस शुरू हो गई, इसके बाद चेतावनी दिए जाने के बाद आरोपी मौके से चला गया, लेकिन रविवार शाम को वह पेट्रोल टैंक लेकर दुकान पर लौटा, जिसके इस्तेमाल से उसने दुकान के अंदर और यहां तक ​​कि कर्मचारियों पर भी पेट्रोल डालकर तुरंत आग लगा दी।

विज्ञापन

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि कर्मचारी दुकान से भाग गए, लेकिन दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई और कंप्यूटर और प्रिंटर सहित 1.5 लाख से अधिक की संपत्ति क्षतिग्रस्त हो गई। इंस्पेक्टर राम कृष्ण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और 436 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ