Viral Video: स्कूटी सवार महिला के पीछे पड़े आवारा कुत्ते, पलक झपकते ही हो गया दर्दनाक हादसा
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Viral Video: ओडिशा के बेरहामपुर शहर में आवारा कुत्तों के हमले के बाद भाग रही महिला की स्कूटी हादसे की शिकार हो गई। हादसे के दौरान स्कूटी पर एक बच्चा और दो महिलाएं सवार थीं।
गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। कुत्ते के पीछे भागने और स्कूटी के कार से टकराने का पूरा मामला घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
#WATCH | Odisha: A woman who was scared of being bitten by stray dogs, rammed her scooty into a car parked on the side of the road in Berhampur city. There were three people on the scooty; all have sustained injuries in the incident. (03.04)
(Viral CCTV visuals) pic.twitter.com/o3MeeBYYPm
— ANI (@ANI) April 3, 2023
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला स्कूटी चला रही है। स्कूटी चला रही महिला के आगे एक बच्चा खड़ा है जबकि एक अन्य महिला पीछे बैठी है। स्कूटी से आ रही महिला को आवारा कुत्ते दौड़ाने लगते हैं।
इस दौरान महिला बचने के लिए पीछे देखने लगती है जबकि स्कूटी अपनी रफ्तार में चलती रहती है। तभी आगे खड़ी एक कार से स्कूटी की टक्कर हो जाती है और दोनों महिलाएं सड़क पर गिर जाती हैं। घटना में महिला और बच्चे दोनों को चोटें आई हैं।
वीडियो में, महिलाओं और बच्चे को उठते हुए देखा जा सकता है और एक आवारा कुत्ता जो स्कूटर के गिरने के बाद उसके नीचे आ गया, वह भी भाग गया। बाकी कुत्तों को भी घटना के बाद भागते देखा जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: