Viral Video: धार्मिक कार्यक्रम में बार बालाओं ने लगाए ठुमके, थाना प्रभारी भी जमकर झूमे
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के आसनसोल (Asansol) से एक हैरान कर देने वाला वीडियो (Viral Video) सामने आया है। यहां रेल डिवीजन के चितरंजन रेलवे स्टेशन के पास एक शिवरात्रि के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
आरोप है कि इस धार्मिक कार्यक्रम में बार बालाओं (Bar Dancer) को बुलाया गया। इतना ही नहीं, बार बालाओं के साथ जीआरपी थाना प्रभारी ने भी ठुमके लगाए।
जानकारी के मुताबिक मामला आसनसोल रेल डिवीजन क्षेत्र का है। यहां के चितरंजन रेलवे स्टेशन के पास महा शिवरात्रि के मौके पर होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित कराया गया था। कार्यक्रम पूरी तरह से धार्मिक था, लेकिन अचानक कार्यक्रम में डांसरों को बुला लिया गया।
बताया गया है कि इस कार्यक्रम में जीआरपी थाना प्रभारी भी पहुंचे थे। कार्यक्रम में बार डांसर ठुमके लगा रही थीं। थाना प्रभारी ने भी इस दौरान भोजपुरी गानों पर कथित तौर पर जमकर डांस किया। वहां मौके पर मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: