Video: बंगाल में दिनदहाड़े होटल मालिक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
Edited By Amit Kasana

गोली मारते बदमाश
Edited By Amit Kasana

गोली मारते बदमाश
आसनसोल से अमर देव पासवान की रिर्पोट: आसनसोल के सेनरेले रोड पर होटल मीरा इंटरनेशनल में दो बदमाशों ने होटल मलिक अरबिंद भगत को गोली मार कर हत्या कर दी है। हत्यारे हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार शाम सात बजे की है। बाइक सवार दो बदमाश होटल में घुस आए। नाकाबपोश बदमाशों ने सोफे पर बैठे अरबिंद भगत पर तीन फायर किए। वायरल वीडियो में वरदात के समय अरबिंद अपने सामने बैठे दो लोगों से बात करते दिख रहे हैं।
पुलिस के अनुसार घायल को अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस परिजनों के बयान लेकर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस तरह बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है उससे लगता है कि उन्हें अरबिंद की लोकेशन पता थी। बदमाशों ने पूरी योजनाबद्व तरीके से वारदात को अंजाम दिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: