ये कैसा चुनाव प्रचार? पद्मश्री बेचने लगे सब्जी, दिग्गज नेता ने सड़क किनारे लगाया ठेला

Vegetable Seller Election Candidate Profile: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार करने को एक उम्मीदवार ने काफी अजीबोगरीब तरीका अपनाया। उन्होंने सब्जी की दुकान खोल ली और हर खरीदार से वोट देने की अपील कर रहे हैं। यह उम्मीदवार पद्मश्री अवार्ड विनर भी हैं।

Vegetable Seller Independent Candidate Padma Shri S Damodaran

Vegetable Seller Independent Candidate Padma Shri S Damodaran

Vegetable Seller Independent Candidate Profile: लोकसभा चुनाव 2024 के रण में इस बार कई निर्दलीय उम्मीदवार भी ताल ठोक रहे हैं। इन्हीं प्रत्याशियों में से एक हैं एस दमोदरन (S Damodaran), जो तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इन्हें पद्मश्री अवार्ड भी मिल चुका है, लेकिन वे सुर्खियों में इसलिए हैं, क्योंकि उनका चुनाव प्रचार करने का तरीका काफी अनोखा है।

विज्ञापन

दरअसल, चुनाव प्रचार करने के लिए वे सब्जी बेचने वाले बन गए हैं। उन्होंने ठेला लगाकर सब्जी बेचनी शुरू कर दी है। फूलों की मालाएं बनाकर भी बेच रहे हैं। इस अनोखे चुनाव प्रचार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वे कहते हैं कि इस तरीके से वे ज्यादा से ज्यादा लोगों से रूबरू हो पाएंगे और घर-घर घूमना भी नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन

2 साल पहले मिला था पद्मश्री अवार्ड

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दमोदरन तिरुचिरापल्ली के ही रहने वाले हैं और 62 साल के हैं। उन्होंने 2 साल पहले साल 2022 में पद्मश्री अवार्ड मिला था, जो उस समय के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा प्रदान किया गया था। वे इस साल गैस स्टोर चुनाव चिह्न पर लोकसभा चुनाव 2024 लड़ रहे हैं और गांधी मार्केट में ठेला लगाकर सब्जियां बेचते हुए वोट देने की अपील जनता से कर रहे हैं।

विज्ञापन

दमोदरन पिछले 40 साल सैनिटेशन सेंटर के वॉलंटियर हैं। 20 साल की उम्र वे सेंटर से जुड़ गए थे। राजीव गांधी के कार्यकाल से वे सेंटर के साथ मिलकर समाजसेवा करते आ रहे हैं। वे स्वच्छता अभियानों से जुड़कर गांवों को रोल मॉडल बनाने का काम भी बखूबी करते हैं। तमिलनाडु के कई गांवों के लोग उनके समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन

चुनावी जीते तो क्या करेंगे दमोदरन?

चुनाव प्रचार के लिए सब्जी बेचने का तरीका अपनाने के सवाल पर जवाब देते हुए दमोदरन कहते हैं कि वे चुनाव जीतकर सांसद बनना चाहते हैं, ताकि समाजसेवा और बड़े लेवल पर कर सकें। वे कहते हैं कि अगर मैं सांसद बन गया तो तिरुचिरापल्ली को स्वच्छ और हरा-भरा शहर बनाने का सपना पूरा करूंगा। शहर में रिंग रोड बनवाऊंगा। फ्लाईओवर बनवाने की मांग भी पूरी कराऊंगा। इसके अलावा शहर के लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करूंगा, ताकि तिरुचिरापल्ली विकसित शहर बने।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ