Varun Gandhi Adhir Ranjan Chowdhury: उत्तर प्रदेश की पीलीभीत सीट से बीजेपी सांसद वरुण गांधी इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं। इसकी वजह है उनका टिकट कटना। बीजेपी ने उनकी सीट से योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है। माना जा रहा है कि वरुण गांधी निर्दलीय या सपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, अब पश्चिम बंगाल से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने वरुण गांधी को कांग्रेस में आने का ऑफर दिया है, जिससे बीजेपी सांसद के बंगाल से चुनाव लड़ने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है।
‘गांधी परिवार होने के कारण कटा वरुण का टिकट’
दरअसल, अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया है कि ‘गांधी परिवार’ से होने के कारण बीजेपी ने वरुण गांधी का टिकट काट दिया है। उन्होंने कहा कि वरुण को अब कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए। अधीर रंजन ने यह भी कहा कि अगर वरुण कांग्रेस में आते हैं तो हमें बेहद खुशी महसूस होगी।
‘वरुण गांधी की साफ-सुधरी छवि है’
मुर्शिदाबाद में मीडिया से बातचीत में बरहामपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वरुण गांधी एक शिक्षित व्यक्ति हैं। उनकी साफ-सुथरी छवि है। उन्हें बीजेपी ने इसलिए टिकट नहीं दिया, क्योकि वे गांधी परिवार से आते हैं। मुझे लगता है कि उन्हें (कांग्रेस में) आना चाहिए।
यह भी पढ़ें: 13 कैंडिडेट, 9 नए चेहरे… UP में BJP ने क्यों काटा दिग्गजों का टिकट?
क्या वरुण गांधी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, वरुण गांधी ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। उनका आरोप है कि उनके साथ छल किया गया है। अब वे चुनाव नहीं लड़ेंगे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में जो थे कांग्रेस के बागी, BJP ने उन्हें बनाया कैंडिडेट’; देखें उपचुनाव के प्रत्याशियों की लिस्ट
2009 से लगातार सांसद हैं वरुण गांधी
वरुण गांधी 2009 से लगातार सांसद हैं। वे इस समय पीलीभीत लोकसभा सीट से सांसद हैं। इससे पहले वे सुल्तानपुर से सांसद रह चुके हैं। वरुण ने 2009 में पीलीभीत, 2014 से सुल्तानपुर और 2019 में फिर से पीलीभीत सीट से जीत दर्ज की है। वे बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ बयान दिया था, जिसके बाद से ही यह माना जा रहा था कि उनका सीट टिकट कट सकता है।
यह भी पढ़ें: टिकट कटा पर लड़ेंगे वरुण गांधी, क्या बीजेपी के फैसले के खिलाफ जाएंगे?
संबंधित खबरें
LIVE: एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
1 hr agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
3 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
10 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
10 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
12 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
14 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
15 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
15 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
15 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines