---विज्ञापन---

टिकट कटा पर लड़ेंगे वरुण गांधी, क्या बीजेपी के फैसले के खिलाफ जाएंगे?

Varun Gandhi Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने इस बार लोकसभा सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया है। हालांकि उनकी मां मेनका गांधी को टिकट दिया गया है। उन्हें सुल्तानपुर से मैदान में उतारा गया है। आइए जानते हैं कि वरुण गांधी अब क्या कर सकते हैं...

वरुण गांधी
---विज्ञापन---

Varun Gandhi Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक रस्साकशी तेज हो गई है। बीजेपी ने पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया है। कहा जा रहा है कि वरुण गांधी टिकट कटने के बाद निर्दलीय ही मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि वे बीजेपी के फैसले के खिलाफ जा सकते हैं।

सपा से मिल सकता है बाहरी समर्थन

सूत्रों का कहना है कि वरुण गांधी को सपा से भी बाहरी समर्थन मिल सकता है। पिछले दिनों खबर सामने आई थी कि वरुण गांधी को सपा की ओर से प्रस्ताव दिया गया है। अब तक न तो वरुण गांधी और न ही सपा ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान दिया है। खास बात यह है कि वरुण गांधी की मां मेनका गांधी को बीजेपी ने टिकट दिया है। मेनका गांधी को सुल्तानपुर से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

---विज्ञापन---

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें

First published on: Mar 25, 2024 10:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola