Upendra Kushwaha: नीतीश का उपेंद्र कुशवाहा पर पलटवार- जहां जाना है जाएं, BJP पर लगाया बड़ा आरोप
Edited By Bhola Sharma

मुख्यमंत्री ने कहा, 'उपेंद्र कुशवाहा का प्रचार हो रहा है। आप समझ जाइए कि कहां से प्रचार हो रहा है।'
Edited By Bhola Sharma

मुख्यमंत्री ने कहा, 'उपेंद्र कुशवाहा का प्रचार हो रहा है। आप समझ जाइए कि कहां से प्रचार हो रहा है।'
Upendra Kushwaha: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, ‘वे (Upendra) भाजपा के कहने पर बयान दे रहे हैं। हमने उस आदमी को MLA बनाया। पार्टी का लीडर बनाया। लेकिन भाग गया। फिर आया तो राज्यसभा सांसद बनाया। फिर भाग गया। तीसरी बार आया तो बोला कि हर हाल में रहेंगे। अब उसकी इच्छा जो करना है करे। जहां जाना हो जाएं।’
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘उपेंद्र कुशवाहा का प्रचार हो रहा है। आप समझ जाइए कि कहां से प्रचार हो रहा है। नीतीश कुमार का इशारा भाजपा की तरफ था। हमने सबको कह दिया है कि कुछ भी बोलने की जरुरत नहीं है।’ उन्होंने कहा कि कोई आता है आए, कोई जाता है तो जाए।
और पढ़िए –एशिया के सबसे बड़े हेलीकॉप्टर फैक्ट्री का PM मोदी ने किया उद्घाटन, हर साल बनेंगे 30 हेलीकॉप्टर
2 बार पार्टी से भागने के बाद भी हमने उन्हें पार्टी में तीसरी बार शामिल किया। अगर किसी को पार्टी छोड़ कर जाना है तो जाने दीजिए। पार्टी को कुछ नहीं होगा…अगर आप रोज़ कुछ बोलेंगे इसका मतलब आप कहीं और विचार कर रहे हैं: उपेंद्र कुशवाहा पर बोलते हुए बिहार CM नीतीश कुमार, बांका pic.twitter.com/QJhzemd3Jh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2023
नीतीश कुमार ने कहा कि पिछले बार से ज्यादा इस बार सदस्यता अभियान में लोग शामिल हुए हैं। पार्टी कहीं से भी कमजोर नहीं हुई है। जो लोग समझते हैं कि उनके पार्टी छोड़ने से कुछ हो जाएगा, कुछ नहीं होने वाला है।
फिलहाल, उपेंद्र कुशवाहा पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही उन्हें पार्टी की तरफ से नोटिस भेजा जा सकता है। उनसे पार्टी पूछने वाली है कि वह शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती पर पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा न लेकर दूसरे संगठन के कार्यक्रम में क्यों पहुंचे थे? वहीं उपेंद्र के बयान को अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा गया है।
और पढ़िए –Adani Row: राहुल गांधी बोले- अडानी के पीछे कौन सी शक्ति, देश को भी पता चले; PM के लिए कही ये बात
दरअसल, बीते मंगलवार को उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि उन्हें संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाकर इज्जत दी गई है। लेकिन मैं मानता हूं कि मुझे झुनझुना पकड़ाया गया है। कोई अधिकार तक नहीं दिए गए। मुझसे कोई राय तक नहीं ली जाती है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: