Adani Row: राहुल गांधी बोले- अडानी के पीछे कौन सी शक्ति, देश को भी पता चले; PM के लिए कही ये बात
Edited By Bhola Sharma

राहुल गांधी- फाइल फोटो
Edited By Bhola Sharma

राहुल गांधी- फाइल फोटो
Adani Row: अडानी ग्रुप के खिलाफ जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को देशभर में प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी ने भी अडानी के बहाने केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने कहा, ‘अडानी जी के पीछे कौन सी शक्ति है, चह भी देश को पता चले।’
राहुल गांधी ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि इस पर चर्चा हो और सब साफ हो। लाखों करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। हिंदुस्तान के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जो कब्ज़ा किया गया है उसकी जांच हो और अडानी जी के पीछे कौन सी शक्ति है वह भी देश को पता चले।’
उन्होंने कहा, ‘मैं सरकार के बारे में काफी समय से बोल रहा हूं कि ‘हम दो, हमारे दो’। सरकार डरी हुई है कि संसद में अडानी जी पर चर्चा न हो जाए। सरकार को इस पर चर्चा करानी चाहिए। आप लोग कारण जानते ही हैं कि इस पर चर्चा क्यों न हो। मैं 2-3 साल से यह मुद्दा उठा रहा हूं।’
हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट 24 जनवरी को सामने आई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अडानी समूह के पास कमजोर कारोबारी बुनियादी सिद्धांत है। वह स्टॉक हेरफेर और लेखा धोखाधड़ी में शामिल था। रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद अडानी समूह के शेयर में काफी गिरावट आई है।
अडानी के शेयर में आई गिरावट और जांच को लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है। इस समय संसद का बजट सत्र चल रहा है, लेकिन विपक्ष के जोरदार हंगामे के कारण राष्ट्रपति के अभिभाषण और 2023-24 पर चर्चा नहीं पाई है। बता दें कि संसद का बजट सत्र 10 फरवरी तक चलेगा।
यह भी पढ़ें: Adani Row: अडानी मामले की JPC जांच पर अड़ा विपक्ष, गांधी प्रतिमा के पास कांग्रेस समेत कई दलों का विरोध प्रदर्शन
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: