Upcoming Expressways in India: देश में सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए करने के लिए कई एक्सप्रेसवे परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। इनमें जामनगर-भरूच, बेंगलुरु-मैंगलोर और रायपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेसवे के अलावा भी कई नाम शामिल हैं। ये एक्सप्रेसवे तेज और सुगम यात्रा के लिए बनाए जा रहे हैं। इन पर सफर करने से समय के साथ-साथ ईंधन की भी बचत की जा सकेगी। इसके अलावा, 707 किमी लंबा रायपुर-धनबाद आर्थिक गलियारा व्यापार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने में बहुत मददगार साबित हो सकता है। इन हाईवे के पूरा होने से देश की कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे, जिससे विकास में भी तेजी आएगी। देशभर में बनाए जा रहे 15 एक्सप्रेसवे की पूरी लिस्ट यहां देखिए।
नए एक्सप्रेसवे की लिस्ट
1- रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे (NHAI), लंबाई, 695 किलोमीटर, 6 लेन, डीपीआर का काम।
2- रायपुर-धनबाद आर्थिक गलियारा (NHAI), लंबाई, 707 किलोमीटर, 4 लेन, निर्माणाधीन।
3- समृद्धि एक्सप्रेसवे-वधवन पोर्ट कनेक्टर (MSRDC), लंबाई, 125 किलोमीटर, 6 लेन, प्रस्तावित।
4- समृद्धि ईवे (MSRDC) से शेगांव कनेक्टर, लंबाई, 110 किलोमीटर, 4 लेन, पर्यावरण मंजूरी के लिए आवेदन किया गया।
5- ओडिशा कैपिटल रीजन रिंग रोड (CRRR) (NHAI), लंबाई, 111 किलोमीटर, 6 लेन, निर्माण बोलियां मांगी गई हैं।
ये भी पढ़ें: Upcoming Expressway: सफर आसान बना देंगे देश के 15 नए एक्सप्रेसवे, देखें लिस्ट
6- ट्रांस हरियाणा एक्सप्रेसवे-दिल्ली-मुंबई ईवे लिंक एक्सप्रेसवे (बड़ौदामियो-पनियाला) (NHAI), लंबाई, 86.5 किलोमीटर, 6 लेन, निर्माणाधीन।
7- खड़गपुर-विजाग एक्सप्रेसवे (NHAI), लंबाई, 780 किलोमीटर, 6 लेन, डीपीआर की तैयारी।
8- जामनगर-भरूच एक्सप्रेसवे (NHAI), लंबाई, 310 किलोमीटर, 6 लेन, डीपीआर की तैयारी।
9- ग्वालियर-लखनादौन एक्सप्रेसवे (NHAI), लंबाई, 530 किलोमीटर, 6 लेन, डीपीआर की तैयारी।
10- बेंगलुरु-मैंगलोर एक्सप्रेसवे (NHAI), लंबाई, 300 किलोमीटर, 6 लेन, डीपीआर की तैयारी।
11- गंगटोक-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे (NHAI), लंबाई, 130 किलोमीटर, 6 लेन, डीपीआर की तैयारी।
12- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (NHAI), लंबाई, 210 किलोमीटर, 6 लेन, निर्माणाधीन।
13- रायपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेसवे (NHAI), लंबाई, 465 किलोमीटर, 6 लेन, निर्माणाधीन।
14- गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे (NHAI)लंबाई, 519 किलोमीटर, 4 लेन, भूमि अधिग्रहण का काम जारी।
15- हरगिजपुर-मोरग्राम एक्सप्रेसवे (NHAI), लंबाई, 230 किलोमीटर, 4 लेन, निर्माणाधीन।
इनमें से कुछ एक्सप्रेसवे ऐसे भी हैं, जो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश और हरियाणा को एक साथ जोड़ने का काम करेंगे। इन पर सफर बिना जाम के लिए जा सकेगा। इस साल में कई एक्सप्रेसवे को पूरी तरह से खोल दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Delhi Dehradun Expressway से 1.5 घंटे में सहारनपुर, देहरादून जाने में भी आधा लगेगा वक्त
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
34 mins agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
36 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 hr agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
1 hr ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
2 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
3 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
4 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
5 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
5 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines