हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

उम्र 15 साल, 4 फीट 3 इंच के बाल, UP के इस लड़के ने आज तक नहीं कटवाए, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विज्ञापन
World's Longest Hair

World’s Longest Hair: बाल धाने के बाद सुखाने के लिए छत पर जाता था या बाहर चला जाता था तो सब चिढ़ाते थे, जो बहुत बुरा लगता था, यह कहना है कि उत्तर प्रदेश के 15 वर्षीय सिदकदीप सिंह का, जिनके बाल इतने लंबे हैं कि उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। सिदक दीप इन दिनों अपने बालों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। उन्होंने 15 साल से अपने बाल कटवाए ही नहीं। वहीं उनके बाल नेचुरल हैं।

यह भी पढ़ें: अगर मैं मर जाऊं तो प्लीज हमारी बेटी का ख्याल रखना…अनंतनाग में शहीद DSP के आखिरी शब्द

गिनीज की सोशल मीडिया पर पोस्ट और वीडियो

सिदक दीप के नाम नाबालिग उम्र के किसी पुरुष के मुकाबले सबसे लंबे बाल होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। इस रिकॉर्ड के बारे में खुद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने टि्वटर पर पोस्ट डाली। गत 14 सितंबर को गिनीज की ओर से ट्विटर पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था। इसमें सिदक खुद बता रहे हैं कि उनके बाल 130 सेंटीमीटर यानी 4 फीट 3 इंच के हैं। धार्मिक मान्‍यताओं के कारण आज तक उन्होंने बाल नहीं कटवाए। वे सिख धर्म से हैं।

विज्ञापन

< >

सिदक ने बताया- बाल कैसे संवारते, कितना वक्त लगता

सिदक दीप कहते हैं कि सिख धर्म में बाल कटवाने की मनाही होती है, क्योंकि बाल भगवान का दिया तोहफा हैं। इसलिए उन्होंने अपने सिख धर्म और मान्यताओं का पालन करते हुए आज तक बाल नहीं कटवाए। सिदक के अनुसार, वे अपने बालों का जूड़ा बनाते हैं। सिख रिवाज के अनुसार पगड़ी भी बांधते हैं। बालों को अकेले धोने में करीब 20 मिनट और सूखने में 30 मिनट लगते हैं। इसके बाद इनमें ब्रश मारने में ही 10 से 15 मिनट लग जाते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: PM Modi Birthday: अभेद्य किला है पीएम मोदी के काफिले की यह गाड़ी, james bond की कार की तरह है फीचर्स

सिदक का सारी जिंदगी बाल ऐसे ही रखने का संकल्प

सिदक कहते हैं कि बाल संवारने की उनकी मां मदद करती हैं, क्योंकि इन्हें अकेले संभालना काफी मुश्कि हो जाता है। मां की बदौलत ही यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बना पाया हूं। हालांकि बचपन में इतने लंबे बालों के कारण आलोचनाएं भी झेलीं। लोग चिढ़ाते थे, जो उन्हें अच्छा नहीं लगता था। बाल कटवाने के लिए मां-बाप से कहा, लेकिन वे नहीं माने। अब बाल जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा हैं। ताउम्र इन्हें ऐसे ही रखूंगा। रिकॉर्ड बनने पर बहुत खुश हूं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola