PM Modi Birthday: अभेद्य किला है पीएम मोदी के काफिले की यह गाड़ी, james bond की कार की तरह है फीचर्स

pm modi convoy cars

pm modi convoy cars

विज्ञापन

PM Modi Birthday: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में अकसर आपने काले रंग की धाकड़ गाड़ियां चलते देखीं होंगी। सुरक्षा कारणों से काफिले में एक ही मॉडल की कई कारें होती हैं। अमूमन पीएम मोदी के काफिले में हम Range Rover Sentinel और Mercedes-Benz Maybach S650 को देखते हैं।

गोली व विस्फोटक का असर नहीं 

यह लग्जरी गाड़ियां बेहद एलीट फीचर्स और दमदार इंजन पावर के साथ आती हैं। पीएम मोदी की सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर इन्हें खास तैयार किया गया है। सुरक्षा कारणों से एजेंसियां कभी इन कारों के सेफ्टी फीचर्स का खुलासा नहीं करती। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम की गाड़ी बुलेट प्रूफ है। PM Modi की इन गाड़ियों पर किसी गोली, बारूद या कैमिकल हमले का कोई असर नहीं होता।

विज्ञापन
pm modi convoy cars

pm modi convoy cars

छिपे हुए हथियार

PM Modi की कार VR10 लेवल की सुरक्षा से लैस हैं। इन पर एके-47 राइफल के हमले का भी कोई असर नहीं होता। पीएम की गाड़ियों में बुलेट प्रूफ ग्लास है। बताया जाता है कि इन गाड़ियों में हॉलीवुड की किसी मूवी की तरह छिपे हुई  शॉटगन और किसी भी आतंकी हमले से बचाव करने के हथियार भी हैं। इसमें एमरजेंसी ऑक्सीजन सप्लाई का भी आप्शन है।

5.0-लीटर का सुपर चार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन

Range Rover Sentinel के फीचर्स और पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 5.0-लीटर का सुपर चार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन महज 10. (Ambien) 4 सेकंड में 0 से 100km/h की स्पीड पकड़ लेता है। इस धांसू कार में बख्तरबंद कांच किसी विस्फोट से बचाव करने वाली छत और एमरजेंसी एस्केप सिस्टम मिलता है।

विज्ञापन
pm modi convoy cars

pm modi convoy cars

कार में 500 लीटर का बड़ा बूट स्पेस

पीएम मोदी को हमने कई बार Mercedes-Benz Maybach S650 में भी देखा है। इस लग्जरी कार में 5980 cc का दमदार इंजन मिलता है। यह पावरफुल इंजन सड़क पर 630 BHP की पावर देता है। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसे चलाने के लिए भी सुरक्षा एजेंसी के लोगों को खास प्रशिक्षण दिया जाता है। कार में 7.08 kmpl की माइलेज मिलती है। इस पेट्रोल लग्जरी कार में 500 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।

विज्ञापन

यह है नियम

पीएम की सुरक्षा में स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) तैनात रहती है। यह नियम है कि हर छह साल में प्रधानमंत्री की गाड़ी को बदलना होता है। एसपीजी ही यह काम करती है। पीएम की गाड़ियों में सायरन और इमरजेंसी लाइट्स लगी होती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ