केंद्रीय बजट इन 3 कर्तव्यों से है प्रेरित, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा भाषण में किया जिक्र

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को संसद में बजट पेश किया। बजट की शुरुआती भाषण में बजट के वित्त मंत्री ने बताया कि बजट नए कर्तव्य भवन में बजट में बनाया गया है। वित्त मंत्री ने बजट को 3 कर्तव्यों को प्रेरित बताया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

nirmala sitharaman.jpg (2)

संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 9वीं बार बजट पेश कर रही हैं। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि यह कर्तव्य भवन में तैयार किया गया पहला बजट है, इसलिए हम तीन कर्तव्यों से प्रेरित हैं। बताया कि पहला कर्तव्य है, उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाकर तथा अस्थिर वैश्विक परिस्थितियों के प्रति लचीलापन विकसित करके आर्थिक विकास को गति देना और उसे बनाए रखना।

विज्ञापन

दूसरा कर्तव्य है अपने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और उनकी क्षमता का निर्माण करना, ताकि वे भारत की समृद्धि के पथ में सशक्त भागीदार बन सकें। तीसरा कर्तव्य, जो ‘सबका साथ सबका विकास’ की परिकल्पना के अनुरूप है, यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक परिवार, समुदाय, क्षेत्र और वर्ग को सार्थक भागीदारी के लिए संसाधनों, सुविधाओं और अवसरों तक पहुंच प्राप्त हो।

विज्ञापन

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सॉफ्टवेयर विकास सेवाओं, आईटी-सक्षम सेवाओं, ज्ञान प्रक्रिया आउटसोर्सिंग सेवाओं और सॉफ्टवेयर विकास से संबंधित संविदा अनुसंधान एवं विकास सेवाओं में भारत वैश्विक स्तर पर अग्रणी है। ये व्यावसायिक क्षेत्र आपस में काफी जुड़े हुए हैं। इन सभी सेवाओं को सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं की एक ही श्रेणी के अंतर्गत लाने का प्रस्ताव है, जिसमें सभी पर 15.5% का एक समान सुरक्षित मार्जिन लागू होगा।

विज्ञापन

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि रक्षा क्षेत्र की इकाइयों द्वारा रखरखाव, मरम्मत या समग्र आवश्यकताओं के लिए उपयोग किए जाने वाले विमान के पुर्जों के निर्माण हेतु आयातित कच्चे माल पर मूल सीमा शुल्क से छूट देने का प्रस्ताव है।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ