हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UGC NET 2023: खत्म हुआ इंतजार, यूजीसी नेट दिसंबर 2023 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

UGC NET Result 2023: आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा दिसंबर में आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
यूजीसी नेट 2023 रिजल्ट

UGC NET 2023 result declared National Eligibility Test: यूजीसी नेट की परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। आप वेबसाइट ntaresults.nic.in और ugcnet.nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसबार कुल 9,45,872 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा 6 दिसंबर 2023 से 19 दिसंबर 2023 तक ऑनलाइन हुई थी। परीक्षा परिणाम का ऐलान राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने किया है।

रिजल्ट चेक करने के लिए आप वेबसाइट के होमपेज पर जाएं। इसके बाद एनटीए यूजीसी नेट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसपर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा। यहां आपसे आवेदन संख्या और डेट ऑफ बर्थ मांगी जाएगी। इसके बाद आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं। रिजल्ट का प्रिंटआउट भी निकलवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें-NPS धारकों को क्यों मिला पेंशन निकालने का अधिकार? जानें कैसे कर सकेंगे अप्लाई

विज्ञापन

जल्द जारी होगी अंतिम उत्तर कुंजी

यूजीसी द्वारा देश के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। इसबार परीक्षा 83 विषयों के लिए हुई थी। देशभर के 292 शहरों में अलग-अलग केंद्रो पर यह परीक्षा हुई थी। इससे पहले 3 जनवरी को परीक्षा की उत्तर कुंजी (Provisional answer key) जारी की गई थी। अंतिम उत्तर कुंजी (Final answer key) भी जल्द जारी होने की उम्मीद है। आगे के अपडेट के लिए आप यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-वर्क फ्रॉम होम या पार्ट टाइम जॉब का ऑफर असली है या घोटाला? इन तरीकों से करें पहचान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola