---विज्ञापन---

देश angle-right

मणिपुर में फिर क्यों भड़की हिंसा, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, गवर्नर ने की हालात की समीक्षा

Manipur Violence: मणिपुर में मैतेई संगठन के नेताओं की गिरफ्तारी के बाद से ही राज्य में हिंसक प्रदर्शन जारी है। इंफाल के 5 जिलों में प्रतिबंध और इंटरनेट पर बैन लगा दिया गया है। प्रदर्शनकारियों पर नियंत्रण के लिए आर्मड फोर्सेज भी कड़े कदम उठा रही है। वहीं, राज्यपाल ने भी सभी विधायकों से बातचीत कर हालातों का जाएजा लिया है।

---खबर नीचे जारी है---

Manipur Violence: मणिपुर में मैतेई संगठन के अरामबाई टेंगोल के नेता कानन सिंह की गिरफ्तारी के बाद एकबार फिर से राज्य में हिंसा भड़क गई है। बता दें कि साल 2023 में हुई मणिपुर हिंसा में उनकी अहम भूमिका रही थी। उस वक्त वे कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। अब फिर से उन्हें पुलिस हिरासत में लिया गया है जिसके बाद राज्य में हालात बिगड़ गए हैं। इंफाल के पांच जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं, सुरक्षाबलों और विधायकों की राज्यपाल से बैठक हुई जिसमें उन्होंने समीक्षा की और हालात को काबू करने के लिए चर्चा की है। आइए जानते हैं क्यों मणिपुर में भड़क रही है हिंसा?

मणिपुर हिंसा का कारण

राज्य में हिंसा भड़कने का कारण कानन सिंह की गिरफ्तारी है। उन्हें साल 2023 में भड़की हिंसा का प्रमुख माना गया है और कई आपराधिक गतिविधियों के साजिशकर्ता के तौर पर अरेस्ट किया है। कानन को शनिवार को इंफाल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी से पहले ही एयरपोर्ट पर प्रदर्शनकारी पहुंच गए थे, उन्होंने हवाई अड्डे का एंट्री गेट घेरा हुआ था। कानन कि गिरफ्तारी की सूचना उसके परिवार को दी गई है। उसे इंफाल से गुवाहाटी लाया गया है ताकि यहां उसे पुलिस रिमांड में लेने के लिए अदालत के सामने पेश किया जा सके।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

इंटरनेट सेवा बंद

घाटी में चारों ओर प्रदर्शन और आगजनी के चलते प्रशासन ने इंफाल के पांच जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है। मोबाइल डाटा के इस्तेमाल पर भी बैन लगाया गया है। आधिकारिक तौर पर दिए गए एक आदेश में इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर में सेवाएं बंद है। दरअसल, इसके पीछे कानून व्यवस्था और स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए यह आदेश दिया गया है। ऐसी आशंकाएं जताई जा रही है कि कुछ असामाजिक तत्वों के कारण इलाके में हिंसा को और भड़काने के लिए भावनात्मक तस्वीरें और भाषण समेत भड़काऊ वीडियो प्रसारित किए जा सकते हैं।

गवर्नर ने की समीक्षा बैठक

शहर में मौजूदा तनाव को मद्देनजर रखते हुए राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने रविवार को समीक्षा बैठक की थी। बैठक में सुरक्षा अधिकारी समेत कई विधायक भी शामिल थे। इस मीटिंग में सुरक्षा की स्थितियों को लेकर कई अहम मामलों पर चर्चा हुई थी। बैठक में राज्यपाल को राज्य की स्थिति के बारे में और कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में अवगत कराया गया है। राज्यपाल ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

---खबर नीचे जारी है---

कौन है कानन सिंह?

कानन सिंह मणिपुर के इंफाल में सक्रिय मैतेई संगठन अरामबाई तेंगगोल का प्रमुख है। उसे 7 जून 2025 को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने इंफाल हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था। उस पर जारी कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 2023 में मणिपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के तहत की जा रही है।

यह भी पढ़ें : मणिपुर में फिर लगा कर्फ्यू, स्कूल और बाजार-दुकानें बंद; जानें अब क्यों आपस में भिड़े 2 गुट?

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 09, 2025 08:27 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola