Tushar Goyal Drug Trafficking Case: दिल्ली पुलिस ने बड़े ड्रग स्कैंडल का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बीते दिन महिपालपुर से 550 किलोग्राम कोकीन बरामद की थी। इनकी कीमत 5 हजार करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। ड्रग्स के काले कारोबार में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस लिस्ट में तुषार गोयल, भरत कुमार जैन, औरंगजेब सिद्दीकी और हिमांशु कुमार का नाम शामिल है। वहीं ड्रग तस्करी का मास्टरमाइंड तुषार गोयल को बताया जा रहा है
दिल्ली कैसे पहुंचते थे ड्रग्स?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह ड्रग्स मध्य एशियाई देशों से होते हुए मुंबई के किसी बंदरगाह तक पहुंचते थे, जहां से इन्हें दिल्ली लाया गया था। पुलिस ने ड्रग गिरोह के महिपालपुर स्थित गोदाम से 550 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इससे तकरीबन 50 लाख डोज बनाई जा सकती थीं, जिसकी कीमत 5,620 रुपये आंकी गई है। ड्रग तस्कर यह खेप दिवाली से पहले दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाना चाहते थे।
यह भी पढ़ें- कोकीन की 5000000 डोज, दिवाली से पहले यहां पहुंचानी थी खेप; पुलिस का ‘Special’ एक्शन
कांग्रेस से कनेक्शन?
दिल्ली पुलिस की पूछताछ में तुषार गोयल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इसी बीच उसने चौंकाने वाला बयान दिया है। तुषार का कहना है कि वो यूथ कांग्रेस का सदस्य रह चुका है। 2002 में वो यूथ कांग्रेस का हिस्सा बना था, वहीं 2022 के आसपास वो प्रदेश कांग्रेस की RTI सेल का भी हेड रह चुका है। तुषार की बातों में कितनी सच्चाई है? इसका अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है। मगर दिल्ली पुलिस इसकी जांच करते हुए तुषार का पूरा बैकग्राउंड खंगाल रही है।
कौन है तषार गोयल?
खबरों की मानें तो 40 वर्षीय तुषार गोयल ने IP विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। उनके पिता दिल्ली में तुषार पब्लिकेशन और ट्यूलिप पब्लिकेशन के मालिक हैं। तुषार ने 2008 में शादी की और उसके बाद देह व्यापार का काम शुरू कर दिया। इसी दौरान तुषार की मुलाकात दुबई के एक गिरोह से हुई। तभी से तुषार ने ड्रग का धंधा भी शुरू कर दिया। वो ड्रग्स की तस्करी करने लगा। दिल्ली पुलिस को अगस्त में इसकी भनक लगी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने 2 महीने के भीतर तुषार और उसके गिरोह को ढूंढ निकाला।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
6 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
7 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
7 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
10 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
10 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
12 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
13 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
13 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines