---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

कोकीन की 5000000 डोज, दिवाली से पहले यहां पहुंचानी थी खेप; पुलिस का ‘Special’ एक्शन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल काफी टाइम से ड्रग्स रैकेट को खत्म करने पर काम कर रही है। देश के बाहर से 2000 करोड़ की 550 किलो कोकीन लाई गई।

---विज्ञापन---

Delhi police seize over 550 kg cocaine: कई महीनों की मशक्कत के बाद दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस ने इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट का खुलासा करते हुए गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात ये है कि इनके पास से पुलिस ने करीब 550 kg कोकीन बरामद की है।

अनुमान के अनुसार इससे करीब 50 लाख डोज बनाए जा सकते हैं। गिरोह का दिवाली और नए साल से पहले इसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत देश के अलग-अलग राज्यों में पहुंचाना मकसद था।

---विज्ञापन---

2000 करोड़ आंकी जा रही है कीमत

जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल काफी टाइम से ड्रग्स रैकेट को खत्म करने पर काम कर रही थी। हाल ही में देश के बाहर से करीब 2000 करोड़ की 550 किलो कोकीन देश में लाई गई। पुलिस ने इस तस्करी से जुड़े रैकेट के सदस्यों की रैकी और उन्हें ट्रैप किया, जिसके बाद चारों को कोकीन समेत पकड़ा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा की मां के क्यों फैन हुए पीएम मोदी? लेटर लिखकर कही ये बात

अब पुलिस की इन पर हैं निगाहें

पुलिस के अनुसार इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट लंबी समय से भारत और अन्य देशों के बीच काम कर रहा था। देश में इन तस्करों के जितने भी संपर्क है उन सभी को खत्म करने पर काम चल रहा है। युवाओं को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

विभिन्न राज्यों में गिरोह के गुर्गें हैं चुनौती

दिल्ली पुलिस के एडिशनल पुलिस कमिशनर प्रमोद सिंह कुशवाहा ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर ड्रग्स को पकड़ने के पीछे टीम की मेहनत और प्लानिंग है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरोह से जुड़े उन लोगों का पता लगाया जा रहा है जो उन्हें इतनी बड़ी मात्रा में कोकीन को ठिकाने लगाने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें: चीन के बाद भारत के आसमान में दिखा अजूबा, साइंटिस्ट बोले- 75 साल में एक बार आता है ऐसा मौका

First published on: Oct 02, 2024 07:23 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola