---विज्ञापन---

देश angle-right

CM आवास को कल अलविदा कहेंगे केजरीवाल, यहां होगा AAP सुप्रीमो का नया आशियाना

Delhi Ex CM Arvind Kejriwal New House: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल सीएम आवास छोड़ने वाले हैं। ऐसे में अरविंद केजरीवाल अब कहां रहेंगे? इसका जवाब मिल चुका है। नई दिल्ली विधानसभा उनका नया आशियाना होगा।

---विज्ञापन---

Delhi Former CM Arvind Kejriwal News: मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद अरविंद केजरीवाल कल सीएम आवास को भी अलविदा कहने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ सीएम आवास छोड़ देंगे। ऐसे में सवाल यह है कि अब अरविंद केजरीवाल का नया आशियाना कहां होगा? सीएम आवास छूटने के बाद भी केजरीवाल सरकारी आवास में ही रहेंगे। जी हां, केजरीवाल आम आदमी पार्टी के सांसद अशोक मित्तल के घर में रहने जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल का नया आशियाना नई दिल्ली विधानसभा में होगा।

कई लोगों ने की घर की पेशकश

सूत्रों के अनुसार अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और बच्चों के साथ दिल्ली की नई विधानसभा में रहेंगे। AAP सांसद अशोक मित्तल का घर भी नई विधानसभा में ही है। सीएम आवास छोड़ने के बाद अरविंद केजरीवाल का अगला आशियाना यही होगा। खबरों की मानें तो आम आदमी पार्टी के कई नेताओं, पार्षदों, सांसदों और विधायकों ने केजरीवाल के सामने घर की पेशकश की थी। मगर उन्होंने रहने के लिए अशोक मित्तल के घर का चुनाव किया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Share Market में कोहराम…सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम, इन शेयर्स में गिरावट

---विज्ञापन---

अशोक मित्तल कौन हैं?

आम आदमी पार्टी के नेता अशोक मित्तल पेशे से बिजनेस मैन हैं। अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर रहे हैं। 2022 में AAP ने अशोक मित्तल को पंजाब से राज्यसभा सांसद बनाया था। बतौर सांसद नई दिल्ली विधानसभा में उनका सरकारी आवास है, जिसमें अरविंद केजरीवाल रहने जा रहे हैं। कल यानी 4 अक्टूबर को केजरीवाल परिवार के साथ अशोक मित्तल के घर में शिफ्ट होंगे।

केजरीवाल ने दिया था इस्तीफा

दिल्ली शराब आबाकारी मामले में अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आए और उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने का ऐलान कर दिया। 17 सितंबर को केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। AAP नेता आतिशी मार्लेना ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। केजरीवाल का कहना है कि अगले विधानसभा चुनाव में जनमत हासिल करने के बाद ही वो सीएम की कुर्सी पर दोबारा काबिज होंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 5000 करोड़ के ड्रग्स का मास्टरमाइंड कौन? खुद को बताया कांग्रेस का पूर्व नेता

First published on: Oct 03, 2024 09:30 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola