Tripura Elections 2023: त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने वोट डालने के बाद राज्य में एक बार फिर से सरकार बनाने का भरोसा जताया। साथ ही सीएम साहा ने राज्य के मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।
बोरोडोवाली निर्वाचन क्षेत्र में वोट डालने के बाद न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए साहा ने कहा कि मैं सभी मतदाताओं से वोट डालने का आग्रह करता हूं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि पूर्वोत्तर राज्यों में साल के पहले विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता हासिल करेगी और राज्य में लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी।
और पढ़िए – प्रधानमंत्री मोदी ने आदि महोत्सव का किया उद्घाटन, भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
और पढ़िए – कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष के बयान पर भड़के ओवैसी, बोले- ये हिंसा, हत्या और नरसंहार का खुला आह्वान
साहा ने राज्य में शांतिपूर्ण मतदान की बात कही
बता दें कि मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह महारानी तुलसीबती बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर पहुंचे और लाइन में खड़े होकर अपना वोट डाला। वोटिंग (Tripura Elections 2023) के बाद उन्होंने अपनी उंगली पर स्याही दिखाते हुए कहा कि वोटिंग की अपील की।
उन्होंने राज्य में शांतिपूर्ण मतदान की भी बात कही। साहा ने कहा कि आप सभी देख सकते हैं कि लोग कैसे मतदान करने आए हैं। मुझे विश्वास है कि भाजपा यहां निश्चित रूप से सरकार बनाएगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
1 hr agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
2 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
4 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
5 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
5 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
6 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
7 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
7 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines