Tipu Sultan: कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष के बयान पर भड़के ओवैसी, बोले- ये हिंसा, हत्या और नरसंहार का खुला आह्वान

asaduddin owaisi
विज्ञापन

Tipu Sultan: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) सांसद ओवैसी ने टीपू सुल्तान पर बयान देने के लिए कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिनकुमार कतील की जमकर आलोचना की है। कतील ने बुधवार को कहा था कि जो लोग टीपू से प्यार करते हैं उन्हें यहां नहीं रहना चाहिए।

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष के बयान के जवाब में ओवैसी ने गुरुवार को कहा कि मैं टीपू सुल्तान का नाम ले रहा हूं, देखते हैं आप क्या करते हैं। क्या कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष ने जो कहा है उससे पीएम सहमत हैं? यह हिंसा, हत्या और नरसंहार का खुला आह्वान है। क्या कर्नाटक में भाजपा सरकार इसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी?

विज्ञापन

और पढ़िए – पीएम मोदी ने त्रिपुरा के मतदाताओं से की रिकॉर्ड संख्या में वोट करने की अपील

आखिर कैसे शुरू हुआ विवाद?

विवाद तब शुरू हुआ जब कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिनकुमार कतील ने कहा कि चुनाव टीपू सुल्तान के वंशजों और राम और हनुमान के भक्तों के बीच है। उन्होंने कहा कि हम भगवान राम और हनुमान के भक्त हैं। हम टीपू के वंशज नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं येलबुर्गा के लोगों से पूछता हूं, क्या आप हनुमान की पूजा करते हैं या टीपू के भजन गाते हैं? क्या आप उन लोगों को भगाओगे जो टीपू के भजन गाते हैं?

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोचिए कि क्या इस राज्य को टीपू के वंशजों की आवश्यकता है या भगवान राम और हनुमान के भक्तों की? मैं हनुमान की धरती पर चुनौती देता हूं- टीपू से प्यार करने वालों को यहां नहीं रहना चाहिए, जो लोग भगवान राम के भजन गाते हैं और भगवान हनुमान को मनाते हैं, उन्हें यहां रहना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ