हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

एक और ट्रेन हादसा, यात्रियों में मची चीख पुकार; मध्य प्रदेश में पटरी से उतरे सोमनाथ एक्सप्रेस के डिब्बे

Train Derailed in Madhya Pradesh: देश में एक और ट्रेन हादसा हुआ है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमनाथ एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। हादसा सुबह के करीब 6 बजे हुआ, जब ट्रेन इंदौर से जबलपुर स्टेशन की ओर आ रही थी।

विज्ञापन
Somnath Express Derailed

Train Accident in Jabalpur Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज सुबह एक ट्रेन हादसा हुआ। सोमनाथ एक्सप्रेस के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि पैसेंजर्स सुरक्षित हैं, लेकिन उनमें दहशत का माहौल बना हुआ है। पैसेंजर्स अचानक ट्रेन डिरेल होने से आक्रोशित भी हैं, क्योंकि पिछले कुछ महीनों से लगातार ट्रेन हादसे हो रहे हैं।

बता दें कि आज सुबह हुआ ट्रेन हादसा सुबह के करीब पौने 6 बजे की घटना है। जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से करीब 150 मीटर की दूरी पर डिब्बे पटरी से उतर गए। पश्चिम मध्य रेलवे के CRPO हर्षित श्रीवास्तव ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि ट्रेन इंदौर से आ रही थी, लेकिन जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 की ओर बढ़ते समय इसकी स्पीड स्लो हुई और यह डिरेल हो गई। डिरेल होने के कारण अभी पता नहीं चले हैं।

 

 

खबर अपडेट होगी…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola