Today’s Latest News, 20 April 2023: कहां क्या हुआ? यहां पढ़िए लोकल और देश की हर छोटी-बड़ी जरूरी खबर

aaj ki taja khabaren, Breaking News, breaking news in hindi, India News in Hindi, Latest News In Hindi, todays latest news

Today’s Latest News, 20 April 2023: देश, दुनिया और राज्यों की लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट अपडेट, लाइव न्यूज, टॉप हेडलाइंस, ब्रेकिंग बिजनेस न्यूज की ताजा खबरों के लिए hindi.news24online.com के साथ बने रहें।

विज्ञापन

Today’s Latest News, 20 April 2023, Updates…

विज्ञापन

सिद्धारमैया का पीएम मोदी पर हमला, कहा- उन्होंने कर्नाटक की उपेक्षा की

बेंगलुरु: कर्नाटक एलओपी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने कहा है कि पीएम मोदी ने कर्नाटक की उपेक्षा की है और जेपी नड्डा लोगों को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी अपने दम पर सत्ता में वापसी करेगी। बीजेपी सत्ता में नहीं आएगी, वे महत्वपूर्ण समुदायों को दरकिनार कर रहे हैं।

और पढ़िए – टारगेट किलिंग के लिए पुणे के स्कूल में चल रहा था PFI का ट्रेनिंग कैंप, NIA ने चौथे और पांचवें फ्लोर को किया सील

विज्ञापन

कर्नाटक चुनाव: भाजपा सासंद ने कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

कर्नाटक चुनाव: भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ अहमद कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के दोस्त थे। इमरान उन्हें भाई कहते थे। कांग्रेस ने उन्हें कर्नाटक चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में रखा है, जिससे पता चलता है कि कांग्रेस अपराधियों और देशद्रोहियों के समर्थन में है।

विज्ञापन

महाराष्ट्र: यो यो हनी सिंह के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

महाराष्ट्र: विवेक रमन नाम के शख्स ने यो यो हनी सिंह और अन्य के खिलाफ मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, एक इवेंट कंपनी के मालिक विवेक रमन ने यो यो हनी सिंह और अन्य के खिलाफ अपहरण, उन्हें बंदी बनाकर रखने और मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

कर्नाटक चुनाव: भाजपा प्रत्याशी का कांग्रेस पर हमला

कर्नाटक: भाजपा प्रत्याशी महेश तेंगिंकाई ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने झूठ के लिए बदनाम है। सिद्धारमैया ने क्या किया? पहले वे देखें कि कर्नाटक में आग लगाने का काम किसने किया? पूरी दुनिया पीएम मोदी को फॉलो कर रही है और जनता जानती है कि उन्हें क्या करना है। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि ईश्वरप्पा जी बिल्कुल नाराज नहीं हैं, वे हमेशा भाजपा के साथ हैं और उनके बेटे को टिकट नहीं दिया गया है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन

देश में कोरोना के 12 हजार से ज्यादा नए केस

देश में एक बार फिर कोरोना के नए केस में बढ़ोतरी देखने को मिली है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,591 नए मामले सामने आए हैं। नए केस के सामने आने के बाद देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 65,286 हो गई है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,827 मरीज ठीक भी हुए हैं।

विज्ञापन

गुजरात दंगा: नरोदा गाम दंगे में आज आ सकता है फैसला

गुजरात दंगा: नरोदा गाम दंगे में आज अहमदाबाद की विशेष अदालत फ़ैसला सुना सकती है। 86 लोगों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज़ है, 18 की मौत हो चुकी है, अब 68 आरोपी बचे हैं। गुजरात की पूर्व मंत्री और BJP नेता माया कोडनानी और बजरंग दल के नेता बाबू बजरंगी पर भी मुकदमा चल रहा है। मामले में 11 लोगों की जान गई थी।

विज्ञापन

कर्नाटक: दावणगेरे के डीएम बोले- सूडान में फंसे लोगों के संपर्क में हैं हम

कर्नाटक: दावणगेरे के डीएम शिवानंद कापाशी ने कहा कि हमें पता चला है कि सूडान के युद्ध प्रभावित इलाके में 39 लोग फंसे हुए हैं। हम उनके संपर्क में हैं। ये सभी भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं। मैंने उनके परिवार के सदस्यों से थोड़ी ताकत रखने और भारतीय दूतावास द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

Modi Surname Remark: राहुल गांधी की याचिका पर आज फैसला

सूरत की एक अदालत कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस याचिका पर आज अपना फैसला सुनाएगी, जिसमें उनकी ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने की मांग की गई थी। 3 अप्रैल को सूरत सत्र न्यायालय ने कांग्रेस नेता को जमानत दे दी थी। इसके बाद उन्होंने मामले में अपनी सजा के बाद अपील दायर की थी।

टिम कुक आज एप्पल के दिल्ली स्टोर का उद्घाटन करेंगे

मुंबई के बाद Apple के सीईओ टिम कुक आज नई दिल्ली में दूसरे रिटेल स्टोर ‘Apple साकेत’ का उद्घाटन करेंगे। ‘एप्पल साकेत’ साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में स्थित है। ये स्टोर सुबह 10:00 बजे ग्राहकों के लिए खुलेगा।

विज्ञापन
और पढ़िए – ‘क्या आप आतंकवाद का समर्थन करते हैं…?, पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने कांग्रेस में शामिल जगदीश शेट्टार से पूछा सवाल

स्टोर में एक डेडिकेटेड ऐप्पल पिकअप स्टेशन होगा जो कस्टमर्स के लिए ऑनलाइन ऑर्डर करना आसान बनाएगा। Apple ने कहा कि स्टोर में 70 से अधिक सदस्य हैं जो भारत के 18 राज्यों से आते हैं और सामूहिक रूप से 15 से अधिक भाषाएं बोलते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ