'क्या आप आतंकवाद का समर्थन करते हैं...?, पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने कांग्रेस में शामिल जगदीश शेट्टार से पूछा सवाल

Karnataka Assembly Election 2023, KS Eshwarappa, Jagadish Shettar

From Left- KS Eshwarappa And Jagadish Shettar

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने भाजपा से टिकट न मिलने के बाद सोमवार को कांग्रेस जॉइन कर लिया। उनके इस कदम के बाद भाजपा के नेता और पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने जगदीश शेट्टार के नाम एक खुला पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने शेट्टार को भाजपा में वापस आने और कांग्रेस जॉइन करने के लिए माफी मांगने की सलाह दी है। साथ ही कई सवाल भी पूछे हैं।

विज्ञापन

केएस ईश्वरप्पा ने कहा, ‘कांग्रेस ने भले ही आपको टिकट दिया हो लेकिन आप मैदान पर नहीं जीतेंगे। अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो उन्होंने कहा कि वे गोहत्या विधेयक वापस ले लेंगे। तब आप किसका समर्थन करेंगे? डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ने कहा कि अगर वे सत्ता में आते हैं तो वे पीएफआई पर प्रतिबंध हटा देंगे। तो आप आतंकवाद का समर्थन करते हैं? क्या कांग्रेस के शामिल होने से आपके पिता की आत्मा को स्वर्ग में शांति मिलेगी?

विज्ञापन

ईश्वरप्पा ने कहा कि आपने बीजेपी के लिए बहुत कुछ किया है। अगर आपका पोता पूछे कि आप कांग्रेस में क्यों शामिल हुए तो आप क्या कहेंगे? आपको माफी मांगनी चाहिए और धर्म और सिद्धांतों को बचाने वाली पार्टी में वापस आना चाहिए। आप जल्द ही वापस आ सकते हैं।

विज्ञापन

खड़गे ने जॉइन कराई पार्टी

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने सोमवार को कांग्रेस जॉइन किया है। बेंगलुरु में पार्टी कार्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केपीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार और कांग्रेस नेताओं रणदीप सुरजेवाला, सिद्धारमैया की उपस्थिति में शेट्टार ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जगदीश शेट्टार ने रविवार को बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
और पढ़िए – Video: प्रयागराज के कब्रिस्तान में असद को दफनाया, जनाजे में करीबी हुए शामिल; चाचा अशरफ बोला- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली

जगदीश शेट्टार ने कहा कि बीजेपी ने मुझे हर पद दिया है और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा पार्टी के विकास के लिए काम किया है। उन्होंने कहा, “वरिष्ठ नेता होने के नाते मैंने सोचा था कि मुझे टिकट मिल जाएगा, लेकिन जब मुझे पता चला कि मुझे टिकट नहीं मिल रहा है, तो मैं चौंक गया। किसी ने मुझसे बात नहीं की, न ही मुझे मनाने की कोशिश की, आश्वासन भी नहीं दिया कि मेरा क्या होगा?”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ