Today Top News: आज 6 मई 2026 की मुख्य खबरों में दिल्ली में ट्रांसपोर्ट हड़ताल से बढ़ती मुश्किलें, बिहार कैबिनेट में नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री और आईपीएल में हार्दिक पांड्या पर सस्पेंस शामिल है. इसके अलावा वेतन आयोग और ओटीटी की खबरें यहां विस्तार से पढ़ें.
दिल्ली में 3 दिन की हड़ताल, इन चीजों पर पड़ेगा असर, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद?
राजधानी दिल्ली में 22 से 24 मई तक ट्रकों की तीन दिन की हड़ताल होने जा रही है, जिससे आम लोगों की जिंदगी पर सीधा असर पड़ सकता है. ट्रक यूनियनों ने सरकार के कुछ फैसलों के खिलाफ ये बड़ा कदम उठाया है. इस दौरान दिल्ली में माल सप्लाई करने वाले वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रभावित रह सकती है और बाहरी राज्यों से आने वाले ट्रकों की एंट्री भी बंद रहेगी. इस हड़ताल का सबसे बड़ा कारण पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क (ECC) में बढ़ोतरी है. सरकार ने हाल ही में दिल्ली में एंट्री करने वाले कमर्शियल वाहनों पर ये शुल्क बढ़ा दिया है, जिसका ट्रक ऑपरेटर विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि ये फैसला ट्रांसपोर्ट बिजनेस पर एक्सट्रा बोझ डाल रहा है.
8th Pay Commission: हर 10 साल नहीं, अब 5 साल में सैलरी रिविजन क्यों चाहते हैं सरकारी कर्मचारी?
8वें वेतन आयोग की बैठकों में कर्मचारी यूनियनों ने बड़ा प्रस्ताव रखा है. उनका कहना है कि अब हर 10 साल की बजाय 5 साल में सैलरी रिवीजन होना चाहिए. महंगाई और रोजमर्रा के बढ़ते खर्चों को देखते हुए ये मांग तेजी से जोर पकड़ रही है.
यह भी पढ़ें: कल का मौसम: यूपी में अगले 48 घंटों के लिए भारी अलर्ट, 40 जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने की चेतावनी
फाइनल हो गई बिहार कैबिनेट की टीम, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार समेत ये 12 मंत्री लेंगे शपथ
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर हुई एक बैठक के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, जनता दल यूनाइटेड (JDU) से 12 नेता मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. इस लिस्ट में सबसे चर्चित नाम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का है, जो पहली बार मंत्री बनने जा रहे हैं. इसके अलावा बुलो मंडल भी पहली बार मंत्री पद की शपथ लेंगे. ये दोनों चेहरे जेडीयू की नई रणनीति का हिस्सा माने जा रहे हैं. भगवान सिंह कुशवाहा पिछले कैबिनेट में शामिल नहीं थे, इस कैबिनेट में वो मंत्री बनेंगे. दामोदर रावत पूर्व में मंत्री थे लेकिन पिछले कैबिनेट में मंत्री नहीं थे इस बार फिर मंत्री बन रहे हैं.
IPL 2026: RCB के खिलाफ भी मैच नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या? MI कप्तान पर आया चौंकाने वाला अपडेट
MI अपने अगले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भिड़ेगी. यह मैच 10 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है. हार्दिक इस मुकाबले से भी बाहर हो सकते हैं.
OTT पर जल्द रिलीज होगी Sonakshi Sinha की नई कोर्टरूम ड्रामा फिल्म, इस साउथ एक्ट्रेस संग पहली बार शेयर करेंगी स्क्रीन
सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही एक नई कोर्टरूम ड्रामा में नजर आएंगी. इस फिल्म का नाम ‘सिस्टम’ है. यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है. इसमें सोनाक्षी पहली बार साउथ की मशहूर अभिनेत्री ज्योतिका के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. दोनों की जोड़ी दर्शकों को रोमांचक कहानी देगी. बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस हो चुकी है.
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines