कल का मौसम: यूपी में अगले 48 घंटों के लिए भारी अलर्ट, 40 जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने की चेतावनी

UP Tomorrow Weather Update: उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में अगले 48 घंटों के लिए आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का भारी अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी यूपी से बुंदेलखंड तक मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी है.

UP Tomorrow Weather Update:

यूपी में कल 6 मई कैसा रहेगा मौसम?

UP Tomorrow Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान आए तेज आंधी और पानी ने पूरे प्रदेश का मिजाज बदल दिया है. कई जिलों में झमाझम बारिश होने की वजह से पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को चुभती गर्मी से बड़ी राहत मिली है. सबसे ज्यादा असर बुंदेलखंड के इलाकों में देखा गया है, जो पिछले कई दिनों से भीषण लू की चपेट में थे. यहां तापमान में करीब 8 से 9 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, जिससे चिलचिलाती धूप और गर्मी का असर काफी कम हो गया है.

विज्ञापन

लखनऊ में कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों यानी बुधवार और गुरुवार को लेकर एक बड़ा और डरावना पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश के करीब 40 जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. इस लिस्ट में राजधानी लखनऊ के अलावा उन्नाव, सीतापुर, खीरी, हरदोई और अमेठी जैसे जिले शामिल हैं. इसके साथ ही गाजीपुर, गोरखपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़ और फतेहपुर में भी कुदरत का कड़ा रुख देखने को मिल सकता है, जिसके लिए प्रशासन ने कमर कस ली है.

विज्ञापन

पश्चिमी यूपी और नोएडा में कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम का यह बदलाव केवल मध्य यूपी तक सीमित नहीं है बल्कि कानपुर, कानपुर देहात, बाराबंकी और अलीगढ़ में भी इसका असर दिखेगा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे आगरा, मथुरा, नोएडा और गाजियाबाद में भी आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में धूल भरी आंधी चलने के साथ ही मौसम विभाग ने कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने का डर भी जताया है. ऐसे में घर से बाहर निकलने वालों को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है.

विज्ञापन

आंधी-तूफान से बचने का तरीका

अगले दो दिनों के दौरान कई स्थानों पर भारी ओलावृष्टि होने का भी खतरा मंडरा रहा है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान वे पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें. आंधी की रफ्तार तेज होने की वजह से कच्चे मकानों और टीन शेड को भी नुकसान पहुंच सकता है. प्रशासन ने सभी जिलों को सतर्क रहने को कहा है ताकि किसी भी अनहोनी से समय रहते बचा जा सके.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ